299 रुपये का Instagram Subscription मचा बवाल, Neha Sharma पर यूजर्स का फूटा गुस्सा, बोले – OnlyFans जैसा मॉडल शुरू कर दिया?

Summary :

Neha Sharma Instagram Subscription Controversy: Emraan Hashmi के साथ फिल्म “Crook” से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नेहा शर्मा आज एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया कमाई का नया मॉडल है। इंस्टाग्राम पर 299 रुपये का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू करने के बाद नेहा शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग इसे डिजिटल फेम का नया तरीका बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे “OnlyFans जैसा कंटेंट मॉडल” कहकर क्रिटिसाइज़्‌ कर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि हर तरफ सिर्फ इसी…

Neha Sharma Instagram Subscription Controversy: Emraan Hashmi के साथ फिल्म “Crook” से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नेहा शर्मा आज एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया कमाई का नया मॉडल है। इंस्टाग्राम पर 299 रुपये का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू करने के बाद नेहा शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग इसे डिजिटल फेम का नया तरीका बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे “OnlyFans जैसा कंटेंट मॉडल” कहकर क्रिटिसाइज़्‌ कर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है… तो चलिए जानते हैं पूरा विवाद क्या है।

Neha Sharma Instagram Subscription Controversy: Emraan Hashmi के साथ डेब्यू से लेकर ग्लैमर करियर तक का सफर

Crook
Neha Sharma Instagram Subscription Controversy ( Source : Social Media)

नेहा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Emraan Hashmi के साथ फिल्म “Crook” से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम किया। अपनी ग्लैमरस इमेज और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली नेहा हमेशा से ही लाइमलाइट में रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और लाखों फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन अब उनका यही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक नए विवाद का कारण बन गया है।

Bollywood Actress Paid Content Backlash: 299 रुपये का इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन और ‘OnlyFans Lite’ विवाद

हाल ही में नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर 299 रुपये का पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को एक्सक्लूसिव फोटो, वीडियो और बिहाइंड द सीन कंटेंट देखने को मिलता है। लेकिन जैसे ही यह फीचर सामने आया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने इसे “OnlyFans Lite” कहना शुरू कर दिया और सवाल उठाए कि क्या अब बॉलीवुड एक्टर्स भी इस तरह के पेड कंटेंट मॉडल की तरफ बढ़ रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे डिजिटल इनकम का नया तरीका बताया, लेकिन क्रीटिक्स ने इसे गलत दिशा में उठाया गया कदम करार दिया।

Instagram Monetization Trend 2026: ट्रोलिंग के बीच बढ़ती कमाई, लेकिन चुप्पी बनाए हुए हैं नेहा

Instagram Monetization Trend 2026
Instagram Monetization Trend 2026 ( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग के बावजूद नेहा शर्मा के इस पेड सब्सक्रिप्शन से हजारों लोग जुड़ चुके हैं और इससे अच्छी-खासी कमाई भी हो रही है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक नेहा शर्मा की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर बहस जारी है- कुछ लोग इसे “नया डिजिटल बिजनेस मॉडल” बता रहे हैं तो कुछ इसे “ग्लैमर इंडस्ट्री का बदलता चेहरा” कह रहे हैं। विवाद के बीच यह मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

नेहा शर्मा के 299 रुपये वाले इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है, वह आने वाले दिनों में और भी बड़ा रूप ले सकता है। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती ट्रोलिंग के बीच संभावना है कि एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से जल्द ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आए, जिसमें इस पेड कंटेंट मॉडल को लेकर सफाई दी जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर, अगर यह सब्सक्रिप्शन मॉडल सफल रहता है तो यह बॉलीवुड और सोशल मीडिया इंडस्ट्री में एक नए डिजिटल इनकम ट्रेंड की शुरुआत भी कर सकता है, जिसे कई और सेलेब्रिटीज भी फॉलो कर सकते हैं। हालांकि अगर विवाद और बढ़ता है तो यह फीचर या तो बदल दिया जाएगा या फिर धीरे-धीरे इसका क्रेज कम हो सकता है।

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।