Nikita Roy Release Date: सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म निकिता रॉय में दमदार एक्शन, नई रीलिज डेट आई सामने

Summary :

दमदार एक्शन के साथ सोनाक्षी की ‘निकिता रॉय’

बॉलीवुड (Bollywood) की दमदार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही अपनी नई थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ (Nikita Roy) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी (Sonakshi)ने हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ी घोषणा की है। पहले यह फिल्म 30 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘निकिता रॉय’(Nikita Roy) एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा (Kussh Sinha)कर रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी के साथ परेश रावल(Paresh Rwal), सुहैल नय्यर (Suhail Nayyar) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निकी भगनान (Nikky Bhagnani), विक्की भगनानी (Vicky Bhagnani) और अंकुर टकरानी द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) टॉलीवुड में भी अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह फिल्म ‘जटाधारा’(Jatadhara) में सुधीर बाबू (Sudheer Babu)के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म एक ड्रामा सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर होगी। सोनाक्षी (Sonakshi)का यह नया कदम उनके करियर में एक नया मोड़ लाएगा।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का बड़ा एलान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर एक नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट 27 जून 2025 घोषित की है। पहले यह फिल्म 30 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक महीने की देरी से यह बड़े पर्दे पर आएगी।

Nikita Roy

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में दिखेगा रहस्य और रोमांच

‘निकिता रॉय’ एक इंटेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी के साथ परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Nikita Roy

मजबूत टीम और निर्माता

फिल्म का निर्माण निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी जैसे अनुभवी निर्माताओं द्वारा किया जा रहा है। इससे फिल्म की क्वालिटी और प्रोडक्शन वैल्यू को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं।

कॉमेडी के राजा Johny Lever की Hera Pheri 3 में एंट्री, बड़ा अपडेट आया सामने Sonakshi Sinha

सोनाक्षी का टॉलीवुड डेब्यू

‘निकिता रॉय’ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही टॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ है, जिसका निर्देशन वेंकट कल्याण कर रहे हैं। इस सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुधीर बाबू, शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज भी नजर आएंगे।

Tamanna Choudhary