बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। कंगना रनौत अपनी बात किसी भी विषय पर बेबाकी से रखती हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर किसी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू पर बिना डरे अपने विचार व्यक्त करती हैं। हाल ही में हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक छात्रा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा का नाम निकिता तोमर बताया जा रहा है और इसे गोली आरोपी तौसीफ और उसका साथी रेहान ने मारी है।

हालांकि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और इन्होंने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। इसी को लेकर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए दी है। कंगना ने अपने बयान में देवी निकिता को बताया और जौहर का नाम उनके मर्डर को दिया। निकिता के मर्डर को कंगना ने बलिदान कहा है और ब्रेवरी अवार्ड देने की मांग भारत सरकार से की है।

ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, देवी निकिता ने जो किया वो जौहर से कम नहीं, वो मिट गयी मगर मर नहीं सकती, हम निकिता का ये बलिदान कभी नहीं भूलेंगे, मैं भारत सरकार से विनती करती हूँ कि देवी नीरजा की तरह देवी निकिता को भी ब्रेवरी अवार्डस से नवाजा जाए। एक अन्य ट्वीट भी कंगना ने लिया और रानी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से निकिता की बहादुरी की तुलना की।

निकिता खड़ी हुईं हिंदू महिलाओं के लिए
कंगना रनौत ने एक और ट्वीट करके लिखा, निकिता की बहादुरी रानी लक्ष्मीबाई या पद्मावती से कम नहीं है, जिहादी पर उसका मर्डर का जुनून सवार था, अगर वह जीने की चाह रखती, तो उसे उसके साथ जाना था, लेकिन उसने उसके साथ जाने से बेहतर मरने को चुना। देवी निकिता हिंदू महिलाओं के सम्मान और गर्व के लिए खड़ी हुई थी।

पूरा मामला ये है
सोमवार को दिनदिहाड़े दो लोगों ने छात्रा निकिता तोमर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही पुलिस के सामने दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। पुलिस को आरोपी ने अपने बयान में कहा कि किसी और से निकिता शादी करने वाली थी इसी वजह से उसे मार दिया।

निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बेटी के हत्यारों पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। हालांकि तौसिफ के खिलाफ अपहरण का मामला पहले ही उन्होंने दर्ज किया था। मगर समझौता परेशान न करने की शर्त पर दोनों के बीच हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



