Nupur Sanon बनने वाली हैं मां? जल्द ही स्टेबिन बेन के घर गूंजेंगी किलकारियां!

Nupur Sanon Pregnancy

Nupur Sanon Pregnancy: नूपुर सेनन ने 11 जनवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित फेयरमोंट होटल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लिए थे. उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, इस वजह से इतनी प्राइवसी होने के कारण हर किसी का ध्यान इस कपल की शादी पर था. यह शादी का सैलिब्रेशन तकरीबन तीन दिनों तक चला था और इसके बाद कपल ने मुंबई में रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. लेकिन इसी बीच अब इस कपल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.

Nupur Sanon Pregnancy: मिश्का कम्बोज के 16वें बर्थडे पर नूपुर ने पहनी पारंपरिक प्रेग्नेंसी ड्रेस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

दरअसल वायरल हो रही ये वीडियो मिश्का कम्बोज के 16वें बर्थडे सैलिब्रेशन की है. जिसमें नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन एक साथ शिरकत करते दिखाई दिए हैं, इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जदा सकता है कि नूपुर बॉलीवुड की पारंपरिक प्रेग्नेंसी पोल्का डॉट ड्रेस पहनकर आई है, जिसकी वजह से अब फैंस को ये लगने लगा है कि वो प्रेग्नेंट हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नूपुर या स्टेबिन में से अब तक किसी ने नहीं की है.

Nupur Sanon Pregnancy: नूपुर के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Nupur Sanon Pregnancy
Nupur Sanon Pregnancy (Source: Social Media)

लेकिन अगर इस वीडियो में देखें तो ऐसा लगता है कि नूपुर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो आ रहा है. इसी के साथ वो अपने हस्बैंड स्टेबिन के पास खड़े होकर बेहद ही खुश नजर आ रही हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा तभी होता है, जब कोई लड़की मां बनने वाली हो. लेकिन ये सच है या नहीं इस बात को तो खुद नूपुर और स्टेबिन ही क्लियर कर पाएंगे. हालांकि अगर बात सच निकली तो फिर और भी ज्यादा गहरे सवाल इस कपल पर खड़े हो सकते है.

Nupur Sanon Pregnancy
Nupur Sanon Pregnancy (Source: Social Media)

उन सवालों में एक सवाल तो ये होगा कि अभी इस कपल कि शादी को 2 महीनें ही हुए हैं और इतने में ही प्रेग्नेंसी होने के बाद बेबी बंप कैसे दिखाई दे सकता है और अगर दिखाई दे रहा है तो क्या नूपुर शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी? इस तरह के सवालों का पनपना ऐसे में बेहद ही लाजमी हो जाएगा. हालांकि अब तक ये बातें सिर्फ अटकलें हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

Read More: धर्म को लेकर विपरीत मानसिकता होने के बावजूद भी Kanika Sharma ने Sakib Saifi के साथ की शादी, जानें क्यों हुई थी कपल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।