जरीन खान का मानना है कि ‘अक्सर-2’ फिल्म के लिए उन्हें इतनी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी है जितनी आज तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं की। इससे पहले उनकी एङ्क्षक्टग को किसी ने नोटिस नहीं किया। उन्हें सिर्फ ग्लैमर डॉल की तरह पेश किया जाता रहा है।
जरीन का कहना है कि हमारा करियर सिर्फ एक दायरे में बांधकर रख दिया जाता है कि यह अभिनेत्री सिर्फ बोल्ड कैरेक्टर ही कर पाएगी जबकि एङ्क्षक्टग के लिए किसी और के नाम पर विचार किया जाता है जो ठीक नहीं है। बॉलीवुड में यह गलत परंपरा है कि एक फिल्म में अगर कोई इमेज हिट हो जाए तो उसी तरह के किरदार मिलने लगते हैं और मुझे अब तक इसी कैटेगिरी में रखा गया। जरीन का मानना है कि अक्सर-2 के बाद फिल्ममेकर्स का नजरिया बदलेगा।


Download Android App
Download iOS App



