बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की गिनती उन चुनिंदा फिल्म मेकर्स में की जाती हैं जो एक पत्थर को भी हीरा बना दे। इस बात से हमारा तात्पर्य हैं कि वह एक ऐसे डायरेक्टर जो अपने नेतृत्व में किसी भी एक्टर को एक लाजवाब एक्टर बनाकर छोड़ दे। वो अपनी फिल्मों पर बेहद बारीकी से काम करने के लिए जाने जाते है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकार के चयन और मूवी के ग्रैंड सेट्स पर भी उनका काफी फोकस रहता है।

हर एक चीज़ में कोई भी कमी ना छोड़ने वाले डायरेक्टर का नाम ही संजय लीला भंसाली कहलाता हैं। और बस भंसाली की यही चीजें उनकी फिल्म के लिए फैंस का ध्यान खींचती हैं। फिलहाल तो संजय लीला भंसाली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरा मंडी’ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं, जिसे लेकर वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन कैसे तो आइये हम आपको बताते हैं की आखिर कैसे….?
भंसाली की अगली पेशकश वेब सीरीज ‘हीरामंडी’
भंसाली की तमाम फिल्में जो फिल्मी परदे पर अबतक सुपरहिट रही हैं जैसे ‘हम दिल दें चुके सनम’, ‘देवदास’,‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इन सभी फिल्मों के सेट्स ने लोगों को काफी अट्रैक्ट किया। उनके सेट्स पर वो बात होती हैं जो लोगो को फिल्म की कहानी से जोड़ सके और यही वजह हैं कि लोग उनकी फिल्मो से एक रियलिटी की कामना कर पाते हैं। ऐसे में वो अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘हीरा मंडी’ के सेट के लिए भी किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
हीरामंडी के लिए तैयार हुआ ‘डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट’

वेब सीरीज़ ‘हीरा मंडी’ जल्द ही नेटफ्लिक्स ऑरिजनल पर स्ट्रीम कराइ जाएगी, जो ओटीटी को एक अलग लेवेल पर ले जाएगी इसमें आजादी के पहले के भारत में तवायफों की जिंदगी में उनके प्रेम और धोखे की कहानी को दिखाया जाएगा जिसे असलियत में परदे पर दिखने के लिए इसके डायरेक्टर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अलग टच देंगे ये तो उनकी हर एक कोशिश दर्शा ही रही हैं, जैसा की वो अपनी हर फिल्मों में करते हैं। ‘हीरामंडी’ का अनाउंसमेंट काफी दिनों पहले किया गया था, लेकिन इस पर काम अभी भी चल रहा है और इसे शानदार तरीके से प्रेजेंट करने की हर नामुमकिन कोशिशे जारी हैं।

‘हीरा मंडी’ (Heeramandi) पर संजय लीला भंसाली पूरी लगन के साथ अपनी टीम को लेकर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज के लिए लगभग 1 लाख 60 हजार स्क्वायर फुट का एक बड़ा सेट बनाया गया है जोकि उनकी अबतक की सभी फिल्मो के लिए तैयार कराये जा चुके सेट्स में से काफी ग्रैंड साबित होने वाला हैं। भंसाली खुद इसकी हर छोटी से छोटी चीजों पर गौर कर रहे हैं ताकि अंत में कमी की कोई गुंजाईश ही ना बच सके।


Download Android App
Download iOS App



