हाल ही में इंटरनेट ओरी ने दावा किया कि फेमस होने से पहले उनका जीवन काफी सामान्य था। ओरी ने खुलासा किया कि एक ऐसा भी समय था जब वह एक हाई-एंड फैशन बुटीक में सेल्स मैन के रूप में काम करते थे। अपने बारे में तमाम खुलासे करते हुए ओरी ने कहा कि एक बच्चे के रूप में उन्हें म्यूजिक और आत्मरक्षा जैसे कई विषयों में प्रशिक्षित किया गया था। ओरी ने अपने जीवन के बारे में बातचीत की और अपने अतीत के बारे में जानकारी भी दी, अपने साथ पांच मोबाइल रखने को लेकर ओरी से बातचीत पर उन्होंने कहा, “मैं एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं इस पर ओरी ने कहा मेरे पांच मैनेजर है हर मोबाइल का एक अलग उद्देश्य होता है। एक फोन तो बस लोगों से बचने के लिए है मेरे पास एक फोन है जिसका नंबर मैं बाहर रहने पर लोगों दे देता हूं ओरी ने कहा,जब मैं मशहूर हुआ तो मैंने खुद से वादा किया मैं कभी कोई गैरकानूनी काम नहीं करूंगा। इसके बाद ओरी ने अपने जीवन में किए गए कामों के बारे में बात की, उन्होंने कहा, ”मैं एक ग्राफिक डिजाइनर रहा हूं, मैंने पहले भी अकाउंट्स का काम किया है। मैंने पैलेडियम में एक स्टोर में काम किया संभवत मेरी ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें मैं लोगों को जूते दिखा रहा हूं और उनके पैर माप रहा हूं।













Download Android App
Download iOS App





