Oscars 2026 में ‘ही-मैन’ का अपमान? Dharmendra को In Memoriam से बाहर रखने पर भड़कीं Esha Deol – बोलीं ‘पापा को फर्क नहीं पड़ता’

Summary :

Oscar 2026 Dharmendra Missing:  Oscars 2026 के ‘In Memoriam’ सेगमेंट को लेकर इस बार बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर Dharmendra का नाम टीवी ब्रॉडकास्टिंग में शामिल नहीं किया गया, जिससे फैंस और इंडस्ट्री में नाराजगी देखने को मिली। Oscar 2026 Dharmendra Missing: Oscars ने किया नजरअंदाज, परिवार ने जताई नाराजगी   View this post on Instagram   A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)   हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम Academy की आधिकारिक वेबसाइट पर शामिल था, लेकिन लाइव सेगमेंट में उनकी गैरमौजूदगी ने लोगों को हैरान कर दिया। इस मुद्दे पर उनकी…

Oscar 2026 Dharmendra Missing:  Oscars 2026 के ‘In Memoriam’ सेगमेंट को लेकर इस बार बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर Dharmendra का नाम टीवी ब्रॉडकास्टिंग में शामिल नहीं किया गया, जिससे फैंस और इंडस्ट्री में नाराजगी देखने को मिली।

Oscar 2026 Dharmendra Missing: Oscars ने किया नजरअंदाज, परिवार ने जताई नाराजगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

 

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम Academy की आधिकारिक वेबसाइट पर शामिल था, लेकिन लाइव सेगमेंट में उनकी गैरमौजूदगी ने लोगों को हैरान कर दिया। इस मुद्दे पर उनकी पत्नी Hema Malini ने भी फीडबैक देते हुए इसे “शर्मनाक” बताया और कहा कि इतने बड़े कलाकार को नजरअंदाज करना गलत है।

Esha Deol’s reaction to the Oscars Snub:  Esha Deol का बड़ा बयान – ‘पापा के लिए अवॉर्ड मायने नहीं रखते’

Esha Deol reaction Oscars Snub
Esha Deol’s reaction to the Oscars Snub ( Source: Social Media)

इस पूरे विवाद के बीच Esha Deol का रिएक्शन काफी अलग और भावुक रहा। उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता के लिए कभी भी अवॉर्ड या पहचान सबसे जरूरी नहीं रही। Esha ने कहा कि उनके पापा का दिल बहुत बड़ा था और वह हमेशा लोगों के प्यार को ही सबसे बड़ी अचीवमेंट मानते थे। उनके मुताबिक, “उनके लिए जिंदगी कभी भी पहचान या स्टेटस के बारे में नहीं थी, बल्कि प्यार और इंसानियत के बारे में थी।”

Esha के इस बयान ने फैंस को भावुक कर दिया और कई लोग उनके इस नजरिए की तारीफ भी कर रहे हैं।

Indian Actors Oscars Debate: सोशल मीडिया पर गुस्सा, Oscars पर उठे सवाल

Indian Actors Oscars Debate
Indian Actors Oscars Debate ( Source : Social Media)

Oscars 2026 के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आया। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर क्यों इंटरनेशनल सिनेमा के इतने बड़े स्टार को इस तरह नजरअंदाज किया गया।

बताया जा रहा है कि Dharmendra ने 2025 में दुनिया को अलविदा कहा था और उनका योगदान भारतीय सिनेमा में बेहद अहम रहा है। फैंस का मानना है कि BAFTA जैसे अवॉर्ड्स ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन Oscars का यह कदम ग्लोबल पहचान पर सवाल खड़े करता है।

एक तरफ जहां Dharmendra का नाम दुनिया भर में सम्मान के साथ लिया जाता है, वहीं Oscars में उनका न दिखना फैंस को चुभ गया। हालांकि परिवार का नजरिया साफ है- उनके लिए असली अवॉर्ड लोगों का प्यार था, न कि कोई ट्रॉफी।

Hema Malini on Oscars Controversy: हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी, फैंस ने भी उठाई आवाज

Hema Malini on Oscars Controversy
Hema Malini on Oscars Controversy ( Source: Social Media)

जहां एक तरफ Esha Deol ने शांत और भावुक फीडबैक दी, वहीं Dharmendra की पत्नी Hema Malini ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे निराशाजनक बताया और कहा कि इतने बड़े कलाकार को इस तरह नजरअंदाज करना सही नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा साफ नजर आया। कई यूजर्स ने Oscars की सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए और इसे बॉलीवुड के प्रति अनदेखी बताया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय कलाकारों को अभी भी बराबरी का सम्मान नहीं मिल रहा है।

Dharmendra का फिल्मी करियर कई दशकों तक फैला रहा है और उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। ऐसे में उनके नाम का ‘In Memoriam’ से गायब होना फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा।

Read More: Release से पहले ही Box Office पर कब्ज़ा! Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ ने बेचे इतने लाख टिकट – करोड़ों की बारिश देख सब हैरान..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।