Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई

खास बात यह है कि इस कलेक्शन में पेड प्रीव्यू शो की कमाई भी शामिल है, जिसने अकेले ही करीब 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।फिल्म की रिलीज 19 मार्च 2026 को होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Dhurandhar The Revenge Box Office: ओपनिंग डे पर बनेगा नया इतिहास?

फिल्म की एडवांस बुकिंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है। नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म ने मिलियन डॉलर की एडवांस कमाई कर ली है, जो इसकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाता है।
भारत में भी पहले दिन के लिए लाखों टिकट पहले ही बिक चुके हैं और फिल्म को हजारों स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ ओपनिंग डे के लिए ही 3.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं, जिससे करोड़ों की कमाई हो चुकी है।
इतना ही नहीं, यह फिल्म पेड प्रीव्यू कलेक्शन के मामले में भी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
Dhurandhar Box office Collection: क्यों है फिल्म को लेकर इतना बड़ा क्रेज?

इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज होने की सबसे बड़ी वजह है इसका पहला पार्ट। ‘धुरंधर’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है और करोड़ों की कमाई कर चुकी थी।
दूसरी तरफ, इस बार फिल्म में एक्शन, स्पाई थ्रिल और बड़े स्टारकास्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह का दमदार अवतार और डायरेक्टर आदित्य धर का डायरेक्टिंग फिल्म को और खास बना रहा है।
फिल्म की लंबी रनटाइम (करीब 4 घंटे) के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। बल्कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है।
Read More: Highway बना Horror Scene! Jannat Zubair का पीछा कर बीच सड़क पर हमला, कैमरों में कैद दहशत..


Download Android App
Download iOS App




