OTT Releases May 15 2026: मई 2026 का यह हफ्ता OTT दर्शकों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। आज कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। एक तरफ जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलेगा, तो दूसरी तरफ क्राइम, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का तड़का भी लगेगा। खास बात यह है कि इस हफ्ते के सभी बड़े रिलीज दर्शकों को घर बैठे ही सिनेमाघरों जैसा मज़ा देने वाले हैं।
OTT Releases May 15 2026: ‘कार्तव्य’ – पुलिस और सिस्टम की टकराव वाली कहानी

15 मई से Netflix पर फिल्म ‘कार्तव्य’ रिलीज हो रही है, जिसमें एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है जो अपने कर्तव्य और सिस्टम के बीच फंस जाता है। यह फिल्म एक क्राइम-ड्रामा है जिसमें भ्रष्टाचार, कानून और इंसानियत की जंग को बेहद इमोशनल तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का सबसे बड़ी अट्रैक्शन इसका सस्पेंस और रियलिस्टिक कहानी है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। यह फिल्म खासकर उन दर्शकों के लिए है जो इमोशनल और पावरफुल पुलिस ड्रामा पसंद करते हैं।
Expected Time: 12:30 AM – 1:00 AM (midnight drop) या 12:30 PM (दोपहर 12:30 बजे के आसपास)
Berlin and the Lady with an Ermine Release Date: 15 मई को हाइस्ट का नया धमाका

Netflix पर 15 मई को ही रिलीज हो रही है ‘Berlin and the Lady with an Ermine’, जो कि ‘Money Heist’ यूनिवर्स का स्पिन-ऑफ है। इस सीरीज में बर्लिन की नई टीम के साथ एक और खतरनाक हाइस्ट देखने को मिलेगा। यह शो फुल एक्शन, प्लानिंग और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट से भरा है। क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज सबसे बड़ी ट्रीट साबित हो सकती है। इसमें हर एपिसोड में नया सस्पेंस और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
Expected Time: 12:30 PM
Dhurandhar The Revenge: OTT पर हाई-वोल्टेज एक्शन

इस हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका माना जा रहा है ‘Dhurandhar: The Revenge’, जो 15 मई के आसपास OTT पर रिलीज हो रहा है।यह एक स्पाई-एक्शन फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के रोल में नजर आते हैं। फिल्म में देशभक्ति, बदला और हाई-ऑक्टेन एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।
Expected Time: 12:30 AM – 1:00 AM
Dutton Ranch – Yellowstone यूनिवर्स का नया चैप्टर

आज (15 May 2026) JioHotstar पर ‘Dutton Ranch’ रिलीज हो रही है। यह सीरीज ‘Yellowstone’ की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें Beth Dutton और Rip Wheeler South Texas में नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी शांति ज्यादा दिन टिकती नहीं, क्योंकि एक शक्तिशाली रैंच मालिक Beulah Jackson से जमीन और सत्ता को लेकर बड़ा टकराव शुरू हो जाता है। यह कहानी फैमिली इमोशन, पावर स्ट्रगल और सर्वाइवल के इर्द-गिर्द घूमती है।
Release Date: 15 May 2026
Platform: JioHotstar
Expected Time: 9:00 AM – 12:00 PM
Inspector Avinash Season 2: Randeep Hooda का एक्शन धमाका

आज ही JioHotstar पर ‘Inspector Avinash Season 2’ भी रिलीज हो रहा है, जिसमें Randeep Hooda एक बार फिर Avinash Mishra के रोल में नजर आते हैं। इस सीजन में कहानी एक खतरनाक weapons cartel के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक शक्तिशाली गैंग लीडर Sheikh चला रहा है। साथ ही Avinash की पर्सनल लाइफ और मानसिक संघर्ष को भी दिखाया गया है, जिससे कहानी और ज्यादा इमोशनल और रियल लगती है।
Release Date: 15 May 2026
Platform: JioHotstar
Expected Time: 9:00 AM
15 मई को आए बड़े OTT रिलीज़ जैसे Berlin and the Lady with an Ermine, Dutton Ranch और Inspector Avinash Season 2 के बाद असली खेल अब शुरू होगा- दर्शकों की रिएक्शन, सोशल मीडिया ट्रेंड और binge-watching का असर तय करेगा कि कौन सा शो हिट बनेगा


Download Android App
Download iOS App




