‘पद्मावत’ 25 जनवरी को ही रिलीज होगी 

Summary :

NULL

मुंबई : ‘पद्मावत’ की निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने घोषणा की है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित होगी । फिल्म का नाम पहले ‘पद्मावती’ था । अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड के सुझाए गए नाम के साथ रिलीज होगी । ‘पद्मावत’ हिंदी, तेलगू और तमिल में 25 जनवरी को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यह पहली भारतीय फिल्म है जो ग्लोबल आईमैक्स 3 डी में रिलीज होगी । केवल पांच बदलावों के बाद यूए प्रमाणन के साथ सीबीएफसी ने रिलीज को मंजूरी दे दी । इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने भूमिका निभायी है। राजपूत समुदाय से जुड़े संगठन करणी सेना ने फिल्म की विषयवस्तु पर आपत्ति प्रकट की थी जिससे यह विवादों में घिर गयी थी । हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने इस दावे का बार बार खंडन किया ।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team