पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आए तनाव के चलते पाकिस्तान के कई सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया था। अब कुछ चेहरों की वापसी हुई है।
क्याों हुए थे इंस्टा अकॉन्ट बैन?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को एक बार फिर बढ़ा दिया था। इस हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उसी दौरान सोशल मीडिया पर भी इस तनाव का असर देखा गया। पाकिस्तान के कुछ बड़े एक्टर्स – मावरा होकेन, सबा कमर, माहिरा खान, फवाद खान – भारत को लेकर विवादित बयान देने लगे। कई ने भारत को ‘कायर’ और ‘डरपोक’ तक कह दिया। इसके जवाब में भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया, ताकि भारतीय यूजर्स इनका कंटेंट न देख सकें।
अब क्या बदला है?
अब करीब दो महीने बाद हालात थोड़े शांत हुए हैं और कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स इंडिया में फिर से नजर आने लगे हैं।
इन सितारों के अकाउंट अब इंडिया में दिख रहे हैं:
- मावरा होकेन (Sanam Teri Kasam फेम)
- सबा कमर
- दानिश तैमूर
- दानानीर मोबीन
- अहद रजा मीर
- युमना जैदी
अब भी कौन से सेलेब्स बैन हैं?
- माहिरा खान
- फवाद खान
- आतिफ असलम
- हानिया आमिर
इनके अकाउंट्स अभी भी इंडिया में ब्लॉक हैं। क्या ये वापसी स्थायी है? फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि ये अनबैनिंग स्थायी है या नहीं। सोशल मीडिया कंपनियां और भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अगर फिर से कोई भड़काऊ बयान आता है तो दोबारा बैन लगाया जा सकता है।
राजनीति और पॉप कल्चर का टकराव
भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव हमेशा रहा है, लेकिन इसका असर सिनेमा और कला की दुनिया पर भी पड़ता है। मावरा, माहिरा या फवाद जैसे कलाकारों की इंडियन फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। लेकिन जब वे राजनीतिक बयान देते हैं, तो ये फैंस के लिए भी असहज हो जाता है। सिनेमा और कला को सीमाओं से ऊपर माना जाता है, लेकिन जब कलाकार राष्ट्र के खिलाफ बोलते हैं तो फैंस का दिल दुखता है।
अगर पाकिस्तानी कलाकार दोबारा इंस्टा पर दिख रहे हैं तो उन्हें भी यह समझना होगा कि पब्लिक फिगर होने के नाते उनकी हर बात मायने रखती है।


Download Android App
Download iOS App







