पंगा क्वीन ‘Kangana Ranaut’ ने साधा ‘Aamir khan’ पर निशाना, इस बात पर एक्टर को कह डाला- ‘बेचारा’

Summary :

बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से फेमस कंगना रनौत आये दिन अपने बयानों के लिए बॉलीवुड जगत में छाई रहती हैं ऐसे ही फिर एक बार अपने शब्दों के तंज कस्ती नज़र आयी कंगना ने आमिर खान पर निशाना साध दिया उन्होंने अपने ट्वीट में आमिर को ‘बेचारा’ कहकर सम्बोधित किया।

पूरी फिल्मी दुनिया में पंगा गर्ल के नाम से फेमस ‘कंगना रनौत’ आये दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तंज कस्ती हुई नज़र आती ही रहती हैं। जहाँ एक ओर कंगना अपने बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड जगत में फेमस हैं तो वही दूसरी ओर कंगना को उनके पंगो के लिए भी खूब जाना जाता हैं। कंगना आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में छाई ही रहती हैं। 
हाल ही में फिर एक बार कंगना ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक ट्वीट किया। और अब एक्ट्रेस के इस ट्वीट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। बता दे कि अपने इस ट्वीट में कंगना आमिर को बेचारा कह रही हैं। दरअसल, हाल ही में आमिर खान से एक सवाल पूछा गया था कि राइटर शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट हैं, जिसके जवाब में आमिर ने फिल्मी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के नाम लिए थे, जिनमें फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट तक के नाम शामिल थे।
आगे आमिर खान ने कहा कि ये अभिनेत्रियां इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं, लेकिन इस बीच शोभा डे ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप एक एक्ट्रेस का नाम लेना भूल रहे हैं, और जिनका नाम कंगना रनौत है। आमिर ने शोभा की बात पर हामी भरी और कहा कि कंगना बेहतरीन एक्ट्रेस हैं इस बात में तो कोई दो राह नहीं और वह इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं।
कंगना ने क्यों कहा-  बेचारा आमिर खान…
कंगना ने की ‘शोभा डे’ की तारीफ
कंगना ने अपने ट्वीट में आगे लिखते हुए कहा कि, शोभा जी और मेरे राजनीतिक विचार भले ही नहीं मिलते हों, लेकिन वह मेरे काम, मेहनत और लगन की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हैं”। बता दे कि कंगना ने शोभा डे को उनकी नई किताब के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि “मुझे माफ करना मेरे पास चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और एक पद्मश्री अवॉर्ड है। हालांकि, मुझे तो यह भी याद नहीं कि मेरे पास कितने अवॉर्ड हैं”।

Desk Team