Parineeti Chopra और Raghav Chadha के रिश्ते पर लगी मुहर? AAP सांसद के ट्वीट से खुली पोल

Summary :

रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से सनसनी मचा दी है। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लव लाइफ पिछले कुछ दिनों से गॉसिप का हॉट टॉपिक बनी हुई है। जबसे उन्हें आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया है, तभी से इनकी डेटिंग की खबरें बॉलीवुड गलियारों में शोर मचा रही हैं। लगातार एक्ट्रेस का नाम राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर परिणीति और राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं। 
हालांकि, इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन अब उनके रिश्ते पर आखिरकार मुहर लग ही गई। दरअसल, रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से सनसनी मचा दी है। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। 
आपको बता दें, कई दिनों से फैंस एक्ट्रेस के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने जो ट्वीट किया है उससे ये साफ हो गया कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, अब संजीव अरोड़ा ने इन लव बर्ड्स को बधाई दी है। संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में एक्ट्रेस और राघव चड्ढा की फोटो शेयर की है। 

साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!’ अब ये ट्वीट हर तरफ वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर अपने रिएक्शंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें, हाल ही में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते देखा गया था। तभी से दोनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया है।

Desk Team