भारतीय महिलाओं की अलमारी साड़ी के बिना अधूरी मानी जाती है। हर महिला की वार्डरोब में आपको हर रंग की साड़ियां जरूर देखने को मिल जाएंगी।
खासकर गर्मी के मौसम में महिलाएं पेस्टल कलर की साड़ियां पहनना बहुत पसंद करती हैं, क्योंकि ये रंग हल्के और आंखों को सुकून देने वाले होते हैं।
अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में पेस्टल कलर की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकते हैं
गोल्डन बॉर्डर वाली पेस्टल पिंक साड़ी में खुशी कपूर बेहद प्यारी लग रही हैं। इस इंडियन लुक के साथ उन्होंने मिरर और ज़री एंब्रॉयडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है।
शादी-ब्याह के फंक्शन्स के लिए खुशी का यह साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है। आप भी उनकी तरह कोहल आईज़ के साथ खुले बाल रखकर यह लुक ट्राय कर सकती हैं।
कटरीना कैफ ने इस फोटो में पेस्टल ग्रीन कलर की फ्लोरल मोटिफ वर्क वाली नेट साड़ी पहनी है।
आलिया भट्ट ने पेस्टल पिंक कलर की खूबसूरत शिमरी साड़ी कैरी की थी, जिसे उन्होंने प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था।
श्रद्धा कपूर इंडियन हो या वेस्टर्न हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं। इसी तरह वह इस पेस्टल ब्लू साड़ी में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मिरर वर्क से सजी सुहाना खान की गोल्डन स्कैलप बॉर्डर वाली पेस्टल पिंक साड़ी देखने में ही बेहद रिफ्रेशिंग लग रही है।
गोल्डन झुमकियों और स्टोन स्टडेड अंगूठी के साथ उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया है।


Download Android App
Download iOS App













