कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस अत्याचारी खेल में रोज नए- नए धमाके भरे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। ये गेम दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। वही बड़े- बड़े सेलिब्रिटीज के होश उड़ा देने वाले सीक्रेट्स भी दुनिया के सामने आ रहे है। अब लेटेस्ट एपिसोड में पायल रोहतगी ने खेल में बने रहने के लिए अपनी जिंदगी के गहरे राज का खुलासा किया है। ये राज कुछ ऐसा है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे।

दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने काले जादू और तंत्र-मंत्र का सहारा लिया था। पायल ने बताया, ‘मुझे इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं और एक समय ऐसा भी था जब मेरा करियर अच्छा नहीं चल रहा था। मैंने तांत्रिक पूजा करी अपने करियर को पुश देने के लिए। मुझे नहीं लगता कि कोई भी शिक्षित महिला, या पेशेवर ऐसा सोचते हैं कि करियर को आगे ले जाने के लिए तांत्रिक पूजा करें। यदि आप करते भी हैं, तो उन्हें छिपाया जाना चाहिए। वशीकरण नाम की कोई चीज थी, जो मैंने की थी।’

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘दिल्ली में पुजारी थे, उन्होंने मुझे उस व्यक्ति के बारे में सोचने के लिए कहा, या उस व्यक्ति से जुड़ी कोई चीज लाने के लिए कहा जिसमें मैं कंट्रोल करना चाहती थीं। तो मैंने बहुत कुछ किया। लेकिन इससे मुझे कुछ भी मदद नहीं मिली। मुझे यह डर था कि अगर मैं किसी को, या मेरी मां को कुछ भी बता दूं कि मैंने अपना करियर बचाने के लिए वशीकरण किया और इससे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ, तो लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे। यह एक रहस्य रहा है, जो मुझे नहीं लगता कि कोई भी पेशेवर अपने करियर को ऐसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।’

इसके बाद शो की होस्ट कंगना रनौत मजाक करती हैं और हंस्ते हुए कहती हैं, ‘तो तुमने जो किया वह काला जादू था। आपने काला जादू करके लोगों को वश में करने की कोशिश की। पायल मुझे लगता है कि आप बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं, आपको तांत्रिक की जरूरत नहीं है। आप लोगों को ऐसे ही वश में कर सकती हैं। मुझे लगता है कि बहुत पूर्वाग्रह है। जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, तो मुझे ये भी कहा गया था कि ये लड़की काला जादू करती है। जब एक लड़की सफल होती है, तो लोग उसकी विश्वसनीयता पर संदेह करते हैं… कुछ तो तिलस्मनी तकात होगी। आपने यह बताने में बहुत ताकत दिखाई है, हालांकि यह काफी शॉकिंग है।’

पायल आगे कहती हैं कि हमारा धर्म इन सब कामों को करने में यकीन रखता है। कंगना ने आगे कहा, ‘ये जो तुम एंबेसडर बनती हो हिन्दुत्व की, वो बंद करो। हमारे धर्म में ऐसा कुछ नहीं है। अब आपने कहा कि आप संग्राम से शादी करना चाहती हैं और फिर आप कह रही हैं कि आप काल जादू और वशीकरण करती हैं, अब संग्राम भी सोच रहे होंगे कि ‘मैं सच में पायल से प्यार करता हूं या मुझे किसी तांत्रिक ने वशीकरण की है?’ आप क्या कहेंगी पायल?’ पायल ने जवाब दिया, ‘उन्हें जो सोचना है, सोचने दीजिए, मैंने उनपर कोई वशीकरण नहीं किया है।’


Download Android App
Download iOS App



