परफेक्ट ईदी! सलमान खान ने पूरा किया वादा, ‘राधे’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मचअवेटेड फिल्म राधे- यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।

परफेक्ट ईदी! बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आखिरकार अपना वादा पूरा किया और अपनी एक्शन, ड्रामा, एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2021 की मचअवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने नया पोस्टर शेयर कर लिखा है, ‘ईद का कमिटमेंट था। ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने…’।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का नया पोस्ट शेयर करने के साथ ही फैंस को बताया कि ये फिल्म 13 मई, 2021 को रिलीज होगी।सलमान ने पोस्टर के  कैप्शन के साथ में  #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के नए पोस्टर में सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि  उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है और वह नीचे की तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड भी इशारा दे रही है कि यहां एक मेगा वॉर छिड़ी हुई है। जिसमें जलते हुए हेलीकाप्टर और जेट्स दिख रहे हैं। इस फिल्म का ये दमदार पोस्टर दावा कर रहा है कि फिल्म जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। 
फिल्म की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा इसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है, जिसका निर्माण सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।  
 इसके अलावा सलमान खान फिल्म ‘अंतिम’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई एक्टर आयुष शर्मा और साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।

Desk Team