Bigg Boss OTT 2 से कटा Pooja Bhatt का पत्ता, इस वजह से शो से हो सकती है बाहर

Summary :

छोटे परदे का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी प्लेटफार्म पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिख रहा हैं। शो हर बढ़ते दिन के साथ और भी ज्यादा दिखचस्प होता जा रहा हैं। वही शो अब अपने फिनाले से बस 3 हफ्ते ही दूर हैं। ऐसे में सारे ही कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए जद्दोजहत से लगे हुए हैं।

छोटे परदे का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी प्लेटफार्म पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिख रहा हैं। शो हर बढ़ते दिन के साथ और भी ज्यादा दिखचस्प होता जा रहा हैं। वही शो अब अपने फिनाले से बस 3 हफ्ते ही दूर हैं। ऐसे में सारे ही कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए जद्दोजहत से लगे हुए हैं। वही हाल ही में वीकेंड के वार में फलक नाज शो से एलिमिनेट हो गयी हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट के घर से बाहर जाने की खबर सामने आ रही हैं। 
दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि एक और मजबूत कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गई हैं। बता दे की ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि इस सीजन की दमदार कंटेस्टेंट कही जाने वाली पूजा भट्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेडिकल रीजन की वजह से पूजा भट्ट इस शो को छोड़ने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले साइरस भरूचा ने मेडिकल रीजन की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को छोड़ दिया था।
Exclusive: Pooja Bhatt on Bombay Begums, finding OTT liberating and why  Sadak 2 is not a failure
दरअसल पूजा अभी-अभी घर की कप्तान बनी थी। इसके बाद से ही पूजा काफी एक्टिव हो गई हैं। पूजा बड़े ही बेबाकी से घर में अपनी राय रखती हुई देखी जाती हैं।वही पूजा के साथ सभी घरवालें भी बड़े ही प्यार और इज्जत के साथ पेश आते हैं। बता दे की बिग बॉस का ये सीजन काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। जहां शो की टीआरपी के साथ-साथ शो ट्वीटर पर भी हर रोज ट्रेंडिंग पोजीशन पर बना रहता हैं। 
Bigg Boss OTT 2: Contestant Pooja Bhatt's net worth 2023
यही कारण है की शो को और 2 हफ्ते के लिए एक्स्टेंड कर दिया गया था। वही शो में हाल ही में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री की गयी थी। जहां फेमस यूटूबर एलवीश यादव और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी नाम आशिका भाटिया इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री लिए थे। 
हालांकि दर्शको को एलवीश का गेम काफी ज्यादा पसंद आ रहा हैं। वही आशिका भाटिया घर में थोड़ी वीक दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की क्या पूजा हमेशा के लिए बिग बॉस के घर से बाहर जाती है या फिर से पूजा घर में वापसी करती हैं। 

Desk Team