वीडियो शेयर कर प्रशांत भूषण ने कंगना रणौत की क्षमता पर उठाए सवाल,अभिनेत्री ने ऐसे की बोलती बंद

Summary :

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साथ ही कंगना पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। वहीं ऐसे में बीती रोज अभिनेत्री ने मशहूर वकील प्रशांत भूषण को भी ट्विटर पर जवाब दिया जिन्होंने एक वीडियो शेयर करके अभिनेत्री पर ताना मारने की कोशिश की है। 
प्रशांत भूषण ने फिल्म मणिकर्णिका के शूटिंग सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युद्घ का एक सीन दिखाया जा रहा है,जिसमें कंगना नकली घोड़े पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बता दें ये वीडियो वही है जो पहले लोग अलग-अलग मौकों पर शेयर करके कंगना की चुटकी लिया करते थे।  वहीं जो वीडियो प्रशांत ने शेयर किया है,इसके बैकग्राउंड में मशहूर गाना लकउ़ी की काठी काठी पे घोड़ा सुनाई दे रहा है,जो एडिटेड है। इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा,झांसी की रानी।

अब कंगना ने इसका करारा जवाब जवाब भी प्रशांत को दे दिया है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो असल में असली घोड़े पर सवारी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म दंगल का फेमस गाना ऐसी धाकड़ है सुनाई दे रहा है। 

बता दें कंगना अक्सर अपने कई ट्वीट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी तुलना हॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभावान कंगना और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। लिखा ‘बड़े परिवर्तन की चेतावनी, एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है’। 

Desk Team