टीवी दुनिया की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में से एक है कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जोड़ी। कपल अब माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधी यह जोड़ी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

फिलहाल, लाफ्टर क्वीन भारती सिंह एक रियलिटी शो को होस्ट करने में व्यस्त हैं। ऐसे में जहां बीती रोज देशभर में बड़े धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में इस कपल ने अपने बीजी शेडूअल में से थोड़ा समय निकालकर कुछ समय अपने पति के साथ होली मनाने के लिए निकालने का फैसला किया।

भारती सिंह को इन दिनों प्रेगनेंसी का आठ महीना चल रहा है। ऐसे में उन्होंने बिना कलर का इस्तेमाल किये अपनी होली को सेलिब्रेट किया है। यही नहीं होली के खास अवसर पर भारती ने अपने फैंस को शुभकामना देने के लिए सबसे प्यारी तसवीरें साझा की।

भारती सिंह ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है फोटोज में वह एक सुंदर पिंक ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं साथ ही अपने पति हर्ष संग पोज दे रही हैं। वैसे भारती के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है।

भारती द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा,हम तीनों की तरफ से आप सब को हैप्पी होली। #babycomingsoon #babylimbachiyaa #momtobe #dadtobe।
बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अगले महीने यानी अप्रैल के पहले वीक में अपने बेबी b के आने की उम्मीद कर रहे हैं। टीवी स्टार्स ने पिछले साल दिसंबर में भारती के प्रेग्नेंट होने की खबर का ऐलान किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती ने काम से ब्रेक नहीं लिया है। गर्व से खुद को भारत की पहली प्रेग्नेंट होस्ट बताते हुए वह अपने कॉमेडी से दर्शकों को हंसा रही हैं।

इसके अलावा हाल ही में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने लोकप्रिय शो के दूसरे सीजन के साथ वापसी करते दिखाई देंगे। ‘द खतरा खतरा शो’ शीर्षक वाले कॉमेडी-गेम शो में उन्हें होस्ट के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म निर्माता फराह खान को शुक्रवार के विशेष होस्ट के रूप में देखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



