Preity Zinta ने शेयर की पति संग Romantic Photo, फैंस बोले, “आप दोनों का रिश्ता…”

Summary :

Preity Zinta के रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें वह झील के किनारे बेंच पर बैठी नजर आ रही हैं। फैंस ने उनकी इस फोटो को खूब पसंद किया और तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों की जोड़ी मेरी पसंदीदा है।

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल को लेकर सुर्खियों में है। वह पंजाब किंग्स की मालकिन है। वहीं जल्द ही पर्दे पर वापसी करेंगी। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने पति जीन गुडइनफ के साथ नजर आ रही हैं।

ब्लैक कलर ड्रेस में खूबसूरत दिख रही प्रीति

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में प्रीति झील के किनारे एक बेंच पर अपने पति की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। प्रीति ब्लैक कलर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मंडे मूड’, उनका यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह उनकी इस फोटो को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि कमेंट्स कर तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।

मेरा दिल सचमुच मुस्कुरा रहा है

एक यूजर ने लिखा- ”आप मेरी पसंदीदा जोड़ी हो। जीन आप आईपीएल के लिए यहां कब आ रहे हो? उम्मीद है कि हम आप दोनों को एक साथ जल्द ही देखेंगे! आप दोनों को प्यार…हमेशा !” दूसरे यूजर ने लिखा- ”ईर्ष्या हो रही है… पर भगवान आपको आशीर्वाद दें” एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- ”प्रीति मैम, आपकी खुशी देखकर मेरा दिल सचमुच मुस्कुरा रहा है! आप दोनों का रिश्ता सच्चा है। भगवान आपको हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रखे!”

दोस्ती का रिश्ता बना

बता दें कि प्रीति ने 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। प्रीति की जीन से मुलाकात अमेरिका में एक ट्रिप के दौरान हुई थी। इस मुलाकात से दोस्ती का रिश्ता बना और फिर दोनों में प्‍यार हो गया। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रीति के साथ नजर आए थे। इसके बाद यह कपल अमेरिका चला गया और 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिलस में शादी कर ली।

लाहौर 1947

2021 में सरोगेसी के जरिए दोनों ने जुड़वा बच्चों को स्वागत किया। उनका एक बेटा जय और एक बेटी जिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रीति राजकुमार संतोषी की अपकमिंग निर्देशित फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट नजर आएंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.