बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा यू तो अब हॉलीवुड का जाना- माना चेहरा बन गयी है। लेकिन उनको देखकर यही लगता है कि विदेश में रहकर भी प्रिंयका चोपड़ा अपनी भारतीय संस्कृति नहीं भूली है। प्रिंयका चोपड़ा अक्सर मंगलसूत्र सूत्र पहने नजर आ जाती हैं। वही अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद जब पहली बार मंगलसूत्र पहना तो उन्हें कैसा महसूस हुआ।

प्रियंका चोपड़ा ने एक जूलरी ब्रांड के ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए बताया, ‘मुझे याद है कि मैंने जब अपना वाला (मंगलसूत्र) पहना तो मुझे कैसा लगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि हम इसके मायने समझते हुए ही बड़े हुए हैं। मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण पल था। लेकिन उसी वक्त एक मॉर्डन वुमेन के तौर पर इसके प्रभावों को भी समझ रही थी। क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक पितृसत्तात्मक चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वो पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है। जिसे परंपराएं फॉलो करना पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं?’
प्रियंका ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। हम देखेंगे कि हमारी अगली पीढ़ी की लड़कियां कुछ अलग ही करती दिखाई पड़ेंगी।’ प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि किस तरह वह अपनी पिछली परंपराओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘ये जाहिर तौर पर बातचीत को आगे बढ़ाने का जरिया है। अपनी परंपरा को आगे बढ़ाइए, ये समझते हुए कि आप कौन हैं और किसका प्रतिनिधित्व करते हैं।’

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह खुद हर रोज कुछ नया सीख रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि क्यों मंगलसूत्र में काले रंग के मोती इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रियंका ने कहा कहा कि काला रंग आपको बुरी नजर से बचाता है। बता दे, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी।


Download Android App
Download iOS App



