कोरोना की मार, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ इन संस्थानों को दिया डोनेशन

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा कर रख दिया है। इस वक्त पूरी दुनिया इस बीमारी की मार से जूझ रही है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा कर रख दिया है। इस वक्त पूरी दुनिया इस बीमारी की मार से जूझ रही है। वहीं यह समय ऐसा है जब देश को आर्थिक सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत हैं। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के सभी स्टार्स ऐसी संकट की घड़ी में डोनेशन देकर दूसरों की मदद कर रहे हैं। 
बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार,अनुष्का शर्मा,वरुण धवन,रितिक रोशन के बाद अब हॉलीवुड आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मुश्किल घड़ी में आगे बढ़ लोगों की सहायता करने का फैसला लिया है। 
पति निक और प्रियंका ने मिलकर किया डोनेट 
पति निक जोनस के साथ मिलकर प्रियंका इस सहयोग राशि का दान कर रही हैं। इस बीच खास और गर्व की बात यह है प्रियंका चोपड़ा न केवल पीएम केयर्स फंड में राशि दान कर रही हैं,बल्कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी आगे आई हैं और उन्होंने दुनिया भर में कई सारी संस्थाओं को दान किया है। 
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी और लिखा, ‘निक और मैंने @unicef, @FeedingAmerica, @goonj, #DoctorsWithoutBorders, @nokidhungry, @GiveIndia, and @sagaftra #IAHV, #Aseema और #PMCARES fund  और कई संस्थाओं में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़या है। प्रियंका चोपड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। 

प्रियंका चोपड़ ने अपने और निक जोनास द्वारा दिये गए दान की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरूरत है। प्रियंका ने बताया कि निक और वह पहले ही सभी संस्थाओं में दान कर चुके हैं। 
उन्होंने लिखा जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद। उन्हें आपके समर्थन की भी सख्त जरूरत है और हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे। कोई भी दान छोटा नहीं होता है। साथ मिलकर हम दुनिया को इस महामारी को हराने में मदद कर सकते हैं।
लोगों से निक की अपील
प्रियंका के अलावा निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहा कि मैंने और प्रियंका ने मिलकर उन संस्थाओं को दान किया है,जो दुनिया भर में जरूरतमंद लोगों के लिए काम करने में जुटी हुई है। साथ ही निक ने यह भी अपील करी है कि वह कम से कम इतना तो करें जिनता उनसे संभव हो पाए और खुद को सुरक्षित रखें। 
प्रियंका से पहले अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 3 करोड़ रुपये, वरुण धवन ने 55 लाख, शिल्पा शेट्टी ने 30 लाख रुएये दान दिए हैं।

Desk Team