बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपना जादू चलाने वाली एक्टे्रस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बेबाकी से भी फैंस का अक्सर दिल जीत लेती हैं। वैसे प्रियंका के साथ ऐसा है कि वो कभी भी अपने दिल की बात करने से कतरातीं नहीं हैं,फिर बेशक वो कोई भी बात क्यों नहीं हो प्रियंका सबके सामने रखना पसंद करती हैं।

यूं तो प्रियंका को अक्सर पति निक जोनस के साथ अपने रिश्ते पर ही बात करते देखा गया है। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने निक के लिए नहीं बल्कि अपनी फैमिली प्लानिंग का भी खुलासा सभी के सामने कर दिया है।

साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा के घर अभी तक बच्चे की किलकारियां नहीं गूंजी हैं,लेकिन अब उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत करके अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा कर दिया है।

बच्चों को लेकर प्रियंका का चौंका देने वाला खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि वो 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का कहना है वो अपनी एक क्रिकेट टीम तैयार करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस ख्वाहिश को हालिया इंटरव्यू में जाहिर किया है। देसी गर्ल से जब उनकी फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए उनसे सवाल किया गया कि वो कितने बच्चों को जन्म देना चाहती हैं? एक्ट्रेस ने जब इस सवाल का जवाब दिया तो हर कोई उनकी बात सुनकर शॉक्ड रह गया।

तब प्रियंका ने कहा वो 11 बच्चे चाहती हैं,इसका मतलब तो साफ है कि प्रियंका चोपड़ा 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। अपना यह जवाब देकर अभिनेत्री जोर-जोर से हंसने लगी। हालांकि, इसके बाद अपनी बात संभालते हुए उन्होंने कहा कि 11 बच्चे शायद ज्यादा हो जाएंगे।

प्रियंका की अगली फिल्म
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बीतें दिनों प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म के अलावा एक्टे्रस के हाथ कई और भी बड़े प्रोजेक्ट हैं जो जल्द रिलीज होंगे।

प्रियंका जल्द ही फिल्म द मैट्रिक्स 4 में काम करती दिखाई देंगी। साथ ही उनकी फिल्म टैक्स्ट फॉर यू को लेकर भी दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में अब प्रियंका कब नजर आएंगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



