देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी
रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बुलगारी ज्वेलरी ब्रांड के ग्रांड इवेंट में शिरकत करने को लेकर
चर्चा में बनी हुई थी अब वहां से लौटने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर
लौट गई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है और उन्हें
अपनी हर अपडेट भी देती हैं।
इस वजह से सोशल मीडिय पर प्रियंका के चाहने
वालों की संख्या काफी ज्यादा है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी कुछ लेटेस्ट
तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। इस
पोस्ट पर अभिनेत्री के पति निक जोनस और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल
अपनी अपनी फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में वह व्हाइट शर्ट में काफी बोल्ड लुक
में दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज, ‘सिटाडेल‘ के सेट से साझा की है। उन्होंने अपनी
फोटोज के साथ एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया है। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन
में उन्होंने खुद को “स्नैक” बताया।
निक और पीसी अक्सर ही एक दूसरे की पोस्ट पर
कॉमेंट कर प्यार जताते नजर आते हैं। इस बार भी प्रियंका की पोस्ट पर सबसे पहले
कमेंट करने वालों में उनके स्टार हस्बैंड निक जोनस हैं। उन्होंने एक सरप्राइज इमोजी के
साथ कमेंट सेक्शन में लिखा, “वाह”। शेफ सामी उडेल ने उन्हें
“सुंदर” कहा, जबकि मेकअप कलाकार सारा टैनो ने कहा, “ओके पीसी यू बेटर!” जबकि फैंस ने
कहा, “मैं
आपके जादू में हूं।” एक अन्य ने लिखा, “बहुत सुंदर।”
अभिनेत्री पिछले काफी वक्त से ‘सिटाडेल‘ की शूटिंग कर रही हैं। वह सेट से आए
दिन अपनी कोई ना कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती ही हैं। इसमें देसी गर्ल जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आने वाली हैं। इस स्पाई सीरीज में
प्रियंका लीड रोल में हैं उनके साथ गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार रिचर्ड मैडेन भी अहम रोल
में दिखाई देने वाले हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके
अलावा एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड फिल्में ‘एंडिंग थिंग्स‘ और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी‘ भी पाइपलाइन में हैं। वो फरहान अख्तर
की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा‘ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
भी अहम रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



.jpeg)

.jpeg)





