बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अपने पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेतीं हैं। और अभी इन दिनों प्रियंका एक लग्जरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस पहुंची हुईं हैं। हाल ही में इसी इवेंट में प्रियंका इतनी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नज़र आईं थी कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

आपको बता दें, इस मशहूर जूलरी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। और अब हाल ही में वो इस इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहनकर पहुंचीं है। और हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा का किलर अंदाज वहां मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार की शाम को आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में रफल डिटेल्स वाला गाउन पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की इस गजब के आउटफिट में फोटोज़ और वीडियो फैन पेजों पर खूब शेयर किए जा रहें हैं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस फैंस की तरफ फ्लाइंग किसेज करती हुई पोज़ देती नज़र आ रहीं है।

प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट की बात करें तो बता दें ये ड्रेस लंदन के एक डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने डिजाइन किया है। जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस में फोटोज़ और वीडियो को शेयर भी किया हैं। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को इस खास इवेंट के लिए लॉ रोच ने तैयार किया है। साथ ही उन्होंने भी फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। फैंस के प्रियंका की इस लुक की फोटोज़ काफी पसंद आ रहीं हैं। इन फोटोज़ पर उनके फैंस लाइक करने के साथ कॉमेंट कर अपना प्यार दिखा रहें हैं।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि इससे एक दिन पहले प्रियंका ने 1 लाख 95 हजार 987 रुपये का शिमरी गाउन पहना था, जो उनका ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। इस फोटो में प्रियंका के साथ सिंगर लीसा और ऐनी भी नज़र आ रहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



