बॉलीवुड इंडस्ट्री का नशा ही कुछ ऐसा है कि जिसको एक बार चढ़ जाए तो वह कुछ न कुछ वहां से बनकर ही बाहर आता है। वहीं हर किसी का यह सपना भी होता है कि काश वह भी बॉलीवुड का आज कोई स्टार होता।
जैसा कि आप और हम सभी लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की दुनिया का एक मुख्य स्थान हैं मुंबई जहां हर कोई आकार आपने सपनों को पूरा करता है।
बता दें टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा जिन्हें एमटीवी के द्घारा काफी बड़ी प्रसिद्घि मिली है। बता दें कि प्रियांक मशहूर टीवी शो स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट है ।
प्रियंक शर्मा का बिग बॉस में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्हें काफी अच्छी गेम भी खेली लेकिन अफसोस इस बात का रहा कि वह गेम के बिल्कुल करीब होने के बाद गेम से बाहर हो गए।
कई बार बिग बॉस के घर में वह विवादों को लेकर सुर्खियों में भी बने रहे। वहीं बहुत बार ऐसा भी हुआ कि अर्शी खान के झगड़े को लेकर तो कभी बेनाफ्शापह के साथ अफेयर की चर्चा में थे।
लेकिन आपको बता दें कि एक बड़ी खबर यह है कि प्रियांक बिग बॉस से जब निकले तो वह उसके बाद करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।
रिपोर्ट का दावा है कि प्रियांक, जिन्हें करण जौहर इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियांक शर्मा, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में एक रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट में टाइगर श्राफ का नाम पहले ही फाइनल हो चुका है। टाइगर की हीरोइन अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। खबरों की मानें तो फिल्म में उनके अपोजिट दिशा पाटनी हो सकती हैं। इसके साथ ही चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App










