हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेता आर माधवन सुर्खियों में बने हुए हैं। मगर एक्टर इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं आए हैं बल्कि इस बार वो अपने बेटे वेंदात माधवन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। वेंदात ने एक बार फिर अपने पापा का नाम रोशन किया है।
इस समय मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने सात मेडल्स जीतकर अपने पिता का नाम रोशन कर दिया है। अपने लाडले की इस बड़ी उपलब्धि से एक्टर खुशी से झूम उठे है और इसे लेकर एक्टर ने ट्वीट किया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वेदांत माधवन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पांच गोल्ड और दो सिल्वर मेडल मेडल अपने नाम किया है। एक्टर ने कई ट्वीट के ज़रिए अपने बेटे की इस कामयाबी पर अपनी खुशी का इज़हार किया है। अभिनेता ने बेटे और उनकी टीम की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर ट्वीट पर भगवान का शुक्रिया भी अदा किया है।
आर माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भगवान की कृपा से, 100 मीटर में गोल्ड, 200 और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 और 800 मीटर में सिल्वर जीता है।” एक्टर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “अपेक्षा फर्नांडीज़ (6 गोल्ड और एक सिल्वर) और वेतांद माधवन (5 गोल्ड और 2 सिल्वर) के परफॉर्मेंस से बहुत आभारी और विनम्र महसूस कर रहा हूं।”
इसके अलावा एक्टर ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, अपने अन्य ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र को रिप्रज़ेंट करने वाली टीम को भी बधाई दी। पाइंट्स टेबल में महाराष्ट्र की टीम सबसे ऊपर रही और 161 पदक अपने नाम किये, जिसमें 56 गोल्ड, 55 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।
अभिनेता ने महाराष्ट्र टीम को बधाई देते हुए लिखा, “दो ट्रॉफी जीतने के लिए टीम महाराष्ट्र को मुबारकबाद..एक ट्रॉफी स्वीमिंग में लड़कों की टीम ने जीता और दूसरी ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी महाराष्ट्र के लिए जीता गया।” एक्टर के ट्वीट पर फैंस और यूजर्स जमकर उन्हें और वेदांत को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि आर माधवन के बेटे वेदांत नेशनल लेवल के स्वीमर हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई बार अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं में जीत अपने नाम की हैं। माधवन हमेशा ही अपने बेटे के लिए एक सपोर्ट की तरह दिखाई देते हैं। साल 2021 में ओलंपिक की ट्रेनिंग के लिए माधवन अपनी पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हो गए थे, ताकि वेदांत की ट्रेनिंग अच्छे से हो सके। बेटे की जीत पर हमेशा ही माधवन ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर करते रहे हैं।