Raghav Chaddha On Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टिंग फिल्ड से हटकर एक नई शुरुआत की है, जिसके बाद उनके पति राघव चड्ढा अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने और उनका सपोर्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए. दरअसल, परिणीति चोपड़ा अपना एक चैट शो शुरू कर रही हैं, जिसका नाम मॉम टॉक्स है और ये टॉक शो जी5 पर स्ट्रीम होगा. परिणीति ने एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है, जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई देता दिखाई दे रहा है.
Raghav Chaddha On Parineeti: परिणीति चोपड़ा ने शुरू किया नया शो
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा के चैट शो का पहला एपिसोड भी जारी हो गया. इस चैट शो में मदरहुड के बारे में बात की जाएगी. जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की, फैंस और सेलिब्रिटीज उनकी तारीफों में जुट गए, इसी के साथ परिणीति के इस नए चैप्टर को लेकर राघव चड्ढा का भी रिएक्शन आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं.
Raghav Chaddha On Parineeti: बीवी के सपोर्ट में उतरे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा पर गर्व महसूस किया है और इसी के साथ उन्होंने कहा है कि वो हमेशा अपनी बीवी का सपोर्ट करते रहेंगे. परिणीति के पोस्ट पर राघव ने कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत गर्व है, बधाई हो, हमेशा तुम्हारे साथ हूं.” राघव के अलावा वरुण धवन ने भी परिणीति का सपोर्ट करते हुए प्यार जताया है.
Raghav Chaddha On Parineeti: डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए राघव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राघव चड्ढा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है. वहीं राजनीतिक जगत में इस मामले को लेकर काफी हलचल है. हालांकि इसके बावजूद भी परिणीति लगातार अपने हस्बैंड को सपोर्ट करती दिखाई दी हैं.


Download Android App
Download iOS App




