एक्टर राहुल देव हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम है। एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में ‘चैंपियन’, ‘अशोका’, ‘फुटपाथ’, ‘तोरबाज’ और कई और दिलचस्प फिल्मों में काम किया है। राहुल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। राहुल और फिल्म फैशन में नजर आई एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

राहुल देव और उनकी गर्लफ्रेंड मुग्धा के बीच उम्र की एक लंबी दीवार है मगर उस दीवार का उनके रिश्ते पर खास असर देखने को नहीं मिलता है। राहुल अपनी गर्लफ्रेंड से उम्र में 18 साल बड़े हैं ऐसे में हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि मुग्धा और अपने बीच के बॉन्ड के बारे में बातचीत की। एक्टर से जब पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि आपके रिश्ते का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा क्या रहा है?

इस पर एक्टर ने कहा कि उम्र के फासले के बारे में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं है। हमारा पूरी तरह से अलग बैकग्राउंड है। मैं उत्तर और मध्य भारत से हूं और उनकी जड़ें मराठी हैं। मैंने देश के बेहतरीन स्कूलों से पढ़ाई की है। उनकी स्कूली शिक्षा अच्छी थी लेकिन वो सेल्फ एजुकेटेड भी थीं, जो एक दुर्लभ गुण है। हमारा ये बॉन्ड काफी अलग है।

इसी के साथ एक्टर ने बताया कि फिल्मों में हमारे एक जैसे इंट्रेस्ट के अलावा, हम दोनों के बीच एक बहुत स्ट्रांग स्पिरिचुअल कनेक्शन है, जो हमारे स्पिरिचुअल गुरु तरनिव जी के लिए धन्यवाद है, जो हमारे लिए दुनिया हैं। हम दोनों को ट्रेवल करना पसंद है और हम दोनों ही समंदर किनारे के लोग हैं।

राहुल से मुग्धा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी। जहां मुग्धा को राहुल का नेचर बहुत पसंद आया था। मुग्धा एक्टर की जिंदगी में दूसरा प्यार बनकर आई और दोनों ने साल 2015 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। बताया जाता है कि वो लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं। हालांकि, वे शादी नहीं करना चाहते।

शादी पर एक बार इंटरव्यू में राहुल ने कहा था कि अगर दो लोग आपस में खुश हैं तो शादी की जरुरत नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि राहुल देव की वाइफ रीना ने साल 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें कैंसर था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम सिद्धार्थ है। एक्टर एक सिंगल फादर हैं और अपने बेटे की परवरिश अकेले कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



