टीवी इंडस्ट्री की बात हो या बॉलिवुड इंडस्ट्री की इन दिनों हिंदी सिनेमा में खुशियों का माहोल छाया हुआ है। हाल ही में गौहर खान ने अपने बेबी बॉय को जन्म दिया है तो वही अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता भी इन दोनो प्रेगनेंट है। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम पंखुड़ी अवस्थी जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं।

इसी तरह छाए खुशियों के माहोल में एक ओर कपल की तरफ सेखुशियों भरा मैसेज आया है। हाल हीं में बिगबॉस सीजन 14 में आए राहुल वैद्य और दिशा परमार की लाइफ में जल्द ही खुशियां आने वाली है। बीते दिन इस लव बर्ड ने अपनी जिंदगी में आने वाले नन्हे मेहमान की इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम एक्ट्रेस दिशा परमार जल्द मां बनने वाली है, जिसके चलते उन्होंने सिंगर पति राहुल वैद्य के साथ एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज में पहली फोटो में राहुल और दिशा ‘mummy and daddy’ का टैग लिए खड़े नजर आ रहे है, वही इस दौरान एक्ट्रेस को उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

सामने आई दूसरी फोटो और एक विडियो क्लिप में दिशा की सोनोग्राफी की एक तस्वीर और एक वीडियो है। जिसमें साफ तौर से उनका होने वाला बेबी दिख रहा है। इसी के साथ कपल ने अपने स्पेशल मोमेंट को फैंस और करीबी के साथ शेयर किया साथ ही इन तस्वीरों और फोटोस को कैप्शन दिया।


कैप्शन में कपल की तरफ से लिखा गया, , “मम्मी, डैडी और होने वाले बेबी की तरफ से हैलो”। वही इस गुड न्यूज के सामने आने के बाद उनके फैंस और उनके करीबी उन्हे भर-भर बधाई देते नजर आ रहे है। कपल की पोस्ट सामने आते ही राहुल वैद्य के दोस्तों जैस्मीन भसीन और एली गोनी ने हार्ट इमोजी के साथ कपल को बधाई दी। साथ ही लगातार उनके फैंस उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे है।


Download Android App
Download iOS App



