राहुल वैद्य ने दिया कैरी मिनाटी के रोस्ट वीडियो का जवाब- कुछ लोगों का नाम दूसरों को बदनाम करने से होता है

Summary :

अपने रोस्ट वीडियो की वजह से चर्चा और विवादों में रहने वाले यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी ने हाल ही ‘बिग बॉस 14’ के कुछ कंटेस्टेंट्स को बुरी तरह रोस्ट किया है। कैरी मिनाटी ने अपने ऑफीशियल इंसटाग्राम और यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है।

मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर कैरी मिनाती ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बिग बॉस की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस और उसके कई कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि यूट्यूब पर नंबर एक ट्रेंड कर रहा है और एक दिन में ही वीडियो पर करीब 2 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। ‘द लैंड ऑफ बिग बॉस’ नाम के इस वीडियो में कैरी ने जिन लोगों को रोस्ट किया है, उनमें राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक, राखी सावंत, एजाज खान, सलमान खान और जैस्मिन भसीन शामिल हैं।
इस वीडियो में कैरी मिनाटी ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इन सभी स्टार्स को जमकर ट्रोल किया है। अजय नागर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कैरी मिनाटी के इस वीडियो पर अब बिग बॉस 14 रनरअप रहे राहुल वैद्य ने उन्हें जवाब दिया है। राहुल ने अजय नागर पर बड़े प्यार से कटाक्ष किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों का नाम दूसरों को बदनाम कर के ही होता है। दरअसल, अपने वीडियो में कैरी मिनाटी ने राहुल को बैंकबेचर बुलाया है और उनके एक्सप्रेशन को लेकर  भी कुछ आपत्तिजनक बाते कही हैं। 


जिसका जवाब देते हुए अब राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं ‘कुछ लोगों का नाम अपने काम से होता है, लेकिन कुछ लोगों का नाम दूसरों को बदनाम करने से होता है…कैरी मिनाटी मुझे आपका रोस्ट बहुत पसंद आया’।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य ट्रेंड कर रहा है। राहुल के जवाब के बाद फैंस भी कैरी मिनाती को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि कैरी को भाषा सही इस्तेमाल करनी चाहिए थी। कैरी ने गालियों का यूज गलत किया है जिसे सहन नहीं किया जा सकता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कैरी मिनाती ने गालियों के साथ किसी को रोस्ट किया हो। वो पहले भी कई लोगों को रोस्ट कर चुके हैं। वे बता भी चुके हैं कि किसी को रोस्ट करने से पहले वे उस शख्स से परमिशन लेते हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, वो तो राहुल वैद्य और कैरी मिनाती ही जानें।

Desk Team