बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राजकुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसने और जेल की हवा खाकर जमानत पर रिहा होने के बाद से लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बनाकर चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अपने सारे अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। वो मीडिया से भी दूरी बनाकर रखते हैं और पपाराजी से बचने के लिए मुंह ढककर ही बाहर निकलते हैं। जी हां, राज कुंद्रा को पब्लिक प्लेस पर स्पोर्ट किया जाता है, तो उन्हें बेहद अजीबोगरीब कपड़े पहने देखा जाता है। एक बार नहीं बल्कि अब हमेशा ही वो ऐसे कपड़े पहने नजर आते हैं, जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह से कवर होता है।

ऐसे में राज कुंद्रा कभी तो काला मास्क पहन लेते हैं ताकि उनका चेहरा नजर नहीं आये तो कभी अपने पुरे चेहरे को ढक लेते हैं और ऊपर से चश्मा लगा लेते हैं। वैसे उनके ऐसे अजीबोगरीब लुक्स को देख कुछ दिनों पहले तो खुद उनकी वाइफ शिल्पा की हंसी छूट गई थी। ऐसे में जब गुरुवार को राज कुंद्रा मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो ऐसा जैकेट पहना, जो चर्चा में आ गया है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

राज कुंद्रा को पहचान पाना हुआ मुश्किल
राज कुंद्रा की हालिया वीडियो देख उनको पहचानना ही मुश्किल हो रहा है। इस दौरान वह ब्लू कलर की ऐसी जैकेट पहनी हुई है, जिसमें अलग से मास्क लगा हुआ है और उनको देख ऐसा लग रहा है कि इसमें काला चश्मा अंदर से ही फिट है और सांस लेने के लिए लिप्स के पास थोड़ी सी जगह खाली है। वहीं उनका ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिकिया देनी शुरू कर दी है।
फिलहाल राज कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वहीं कमेंट की तो जैसो मानों बाढ़ सी आ गई है। उन्हें देखकर लोग कहे रहे हैं कि वो ‘मधुमक्खी’ जैसे दिख रहे हैं। तो किसी ने कहा, वो किसी को मुंह दिखाने के लायक ही नहीं बचा है।







खानी पड़ी थी जेल की हवा
याद दिल दें कुछ महीने पहले राज कुंद्रा का नाम पोर्न केस में सामने आया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें करीब 2 महीने तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



