राजकुमार राव के हाथ लगी साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘HIT’,लगेगा एक्शन-थ्रिलर का जबरदस्त तड़का

Summary :

थोड़े ही समय में हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल कर लेने वाले एक्टर राजकुमार राव जल्द ही तेलुगू सुपरहिट फिल्म HIT के हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाले हैं।

थोड़े ही समय में हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल कर लेने वाले एक्टर राजकुमार राव जल्द ही तेलुगू सुपरहिट फिल्म HIT के हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाले हैं। इस दौरान खास बात यह है इस एक्शन-थ्रिलर में एक्टर  लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को तेलुगू वर्जन में भी निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू  ने डायरेक्ट किया और अब हिंदी में भी वही करेंगे। 
फिल्म HIT (होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक गुमशुदा महिला की तलाश करनी है, मगर उसके साथ ही उसके जिंदगी के भी कई पहलू हैं।
वहीं राजकुमार राव ने फिल्म में काम करने को लेकर कहा ‘जब मैंने HIT को देखा, तो फौरन यह फिल्म करने के लिए राजी हो गया,क्योंकि यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के माहौल से कुछ मिलती जुलती है। बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। HIT मुझे ऐसा करने का मौका देती है।
डायरेक्टर डॉ. शैलेश कोलानु ने क्या कहा?
डॉ. शैलेश कोलानु ने फिल्म के बारे नें बात करते हुए बताया, HIT के लिए मैं ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहता था जो उस कैरेक्टर में डार्कनेस लाए और दर्शकों का दिल जीत सके। मुझे लगा कि राजकुमार राव उस तरह का काम कर सकते हैं। मैं राजकुमार के काम को तब से फॉलो कर रहा हूं जब से मैंने ‘शैतान’ देखी है। आगे कोलानु ने कहा राजकुमार राव एक बेहतरीन एक्टर हैं,उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।

बता दें कि इस फिल्म का निर्माण  प्रोड्यूसर दिल राजू करेंगे,अभी तो यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और 2021 तक फ्लोर पर जाएगी। वहीं एक्टर राजकुमार राव की काम की बात करें तो एक्टर शाहिद, ओमेर्टा, तलाश, शैतान, बरेली की बर्फी, न्यूटन, सिटी लाइट्स, स्त्री जैसी कई फिल्मों में अपना शानदार अभिनय से दर्शकों से वाहवाही लूटी है। 

Desk Team