बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती है और अब तो साउथ इंडियन सिनेमा की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड को टक्कर दे रही है। साउथ इंडियन सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक है रकुल प्रीत सिंह जिन्होंने अपनी अदाकारी और ख़ूबसूरती के दम पर ख़ास पहचान बनायीं है।
अपने छोटे से करियर में रकुल प्रीत सिंह ने कई बड़ी हिट फ़िल्में देकर अपना नाम बड़ी अभिनेत्रियों की लिस्ट में दर्ज कराया है। साउथ इंडियन सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। रकुल प्रीत सिंह अपनी अदाकारी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती है।
रकुल प्रीत सिंह का नाम अब तक दो अभिनेताओं के साथ जुड़ा है और उन्होंने खुलकर अपने रिश्तों के बारे में सबके सामने बात भी की है।
हाल ही में रकुल प्रीत ने खुलासा किया की उनका क्रश कौन हैं और ये खबर इन दिनों खूब चर्चा में है। आपको जानकर हैरानी होगी की रकुल प्रीत सिंह का दिल इन दिनों अपने से 16 साल बड़े अभिनेता पर आया हुआ है।
साथ ही आपको बता दें की रकुल प्रीत सिंह बचपन से इस अभिनेता की दीवानी है। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक ह्रितिक रोशन है। रकुल बताती है की वो ह्रितिक की पहले फिल्म कहो न प्यार है के बाद से ही ह्रितिक को चाहने लगी थी।
मीडिया से बात करते हुए रकुल ने अपनी शादी के बारे में भी खुलकर बात की और अपने दिल की बात सबके सामने रखते हुए रकुल ने बताया की वो ऐसे इंसान से शादी करना चाहती है जो उन्हें फ्रीडम दे और उनपर रोकटोक ना रखें।
आपको बता दें की रकुल प्रीत साउथ इंडियन फिल्मों के अलावा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के अपोजिट लीड रोल कर रही है।
रकुल प्रीत सिंह ने 2014 में आई फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इससे पहले उन्होंने 2009 में महज़ 18 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म नेआई से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
बता दें की रकुल प्रीत सिंह एक्टिंग के अलावा गोल्फ खिलाडी भी रह चुकी है और नेशनल लेवल पर भी गोल्फ खेल चुकी है। फिलहाल रकुल अपने माता-पिता के साथ एक्ट्रेस हैदराबाद में रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App











