‘कुत्ते से सीखा पैर चाटना…’ एक्ट्रेस पैर चाटने पर ट्रोल होने के बाद ये क्या बोल गए Ram Gopal Varma

Summary :

बीते दिनों राम गोपाल वर्मा का एक्ट्रेस आशु रेड्डी के पैरों को किस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसे लेकर राम गोपाल वर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। वहीं अब डायरेक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। सामने आई तस्वीरों में निर्देशक साउथ एक्ट्रेस आशु रेड्डी के सामने जमीन पर बैठे हुए उनके एक पैर को चूमते दिख रहे हैं। डायरेक्टर की इस हरकत को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है वहीं अब राम गोपाल वर्मा ने हर जगह अपनी थू-थू कराने के बाद अब उन्होंने अपनी इस हरकत को करने के पीछे का राज खोल दिया है।
दरअसल, राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डेंजरस’ के प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो साउथ की मशहूर एक्ट्रेस आशू रेड्डी के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इन क्लिप्स में देखा जा सकता है कि किस तरह वो आशू रेड्डी का पैर उठाकर उसे केवल चूमते ही नहीं बल्कि उसे लिक करते भी नजर आते हैं। हालांकि, ऐसा राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के परमिशन से ही कर रहे थे।
मगर वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग डायरेक्टर को खरी-कोटी सुना रहे थे। हालांकि अब फिल्ममेकर ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा करना कहां से सीखा है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसके साथ उन्होंने दो फोटो भी साझी की है।

डायरेक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आशु रेड्डी के पैरो में बैठकर मैंने जो डेंजरस इमोशन महसूस किया, वो मैंने अप्सरा रानी के कुत्ते से सीखा।’ फिल्ममेकर ने अप्सरा रानी के साथ उनके कुत्ते की एक फोटो भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, “सबसे बड़ा डेंजरस मैं हूं! खबरदार जो मेरी अप्सरा रानी को हाथ लगाया… जहां काटूंगा तुम लोग जानते भी नहीं।’

Desk Team