Ramayan का फर्स्ट लुक OUT- Ranbir, Sai Pallavi और Yash का लुक देख उड़ जाएंगे होश !

Summary :

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की रामायण (Ramayan) का फर्स्ट लुक आउट होगया है. सोशल मीडिया पर हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्मरामायण का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को रामअवतार में देखा जा सकता है. वो धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं. फर्स्ट लुक टीजर हुआ रिलीज  फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और…

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की रामायण (Ramayan) का फर्स्ट लुक आउट होगया है. सोशल मीडिया पर हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्मरामायण का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को रामअवतार में देखा जा सकता है. वो धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं.

Ramayan
फर्स्ट लुक टीजर हुआ रिलीज

फर्स्ट लुक टीजर हुआ रिलीज 

फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है. फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाईको दिखाया गया है. रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर रणबीर औरयश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. रावण के रोल में यश को देख फैंस गदगद हो गए हैं.मालूम हो कि रणबीर कपूर फिल्म मेंराम के रोल में हैं. वहीं सई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं. 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

Ramayan
फर्स्ट लुक टीजर हुआ रिलीज


रामायण
की स्टार कास्ट

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं. सनी देओलहनुमान के किरदार में हैं. नहीं यश रावण के रोल में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं. काजलअग्रवाल मंदोदरी बनी हैं. लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं नमित मल्होत्रा नेफिल्म को डायरेक्ट किया है. खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. इस फिल्म के एक सेटकी कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है. इस फिल्म के लिए हर किसी एक्टर ने बहुत मेहनत की है. रणबीर कपूर ने तो नॉनवेजखाना तक छोड़ दिया था. सई पल्लवी और रणबीर की फिल्म शूट करते हुए कुछ झलकियां भी लीक हुई थीं.

यश ने किया रिएक्ट

वहीं फिल्म में रावण के कैरेक्टर को लेकर यश ने रिएक्ट किया था. यश ने कहा था, ‘रावण का कैरेक्टर बहुत फेसिनेटिंग है. मैंने इसे किसी और कारण से नहीं किया है. अगर मुझसे पूछा जाए कि रामायण में मैं कोई और रोल करूंगा तो शायद नहीं. मेरेलिए रावण ही बहुत एक्साइटेड कैरेक्टर है.’कुछ समय पहले ही फिल्म का शूट रैपअप हुआ है. रणबीर और रवि दोनों काफीइमोशनल हो गए थे.

Tamanna Choudhary