होते-होते रह गया एक और हनीमून कांड, सोनम से भी 10 कदम आगे निकली MP की प्रीति

Summary :

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जो बिल्कुल सोनम-राजा रघुवंशी हनीमून कांड की तरह रचा गया था. लेकिन वारदात होते होते ही टल गई. इस मामले में 20 साल की नवविवाहिता प्रीति परिहार ने अपने ही पति अनिकेत को हनीमून ले जाने के बहाने धोखा देकर प्रेमी संग भागने की साजिश रची. यह पूरा मामला पहले अपहरण जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में हकीकत कुछ और ही निकली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रीति अपनी ताई मिथलेश के साथ इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी. वहां से अचानक उसके लापता होने…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जो बिल्कुल सोनम-राजा रघुवंशी हनीमून कांड की तरह रचा गया था. लेकिन वारदात होते होते ही टल गई. इस मामले में 20 साल की नवविवाहिता प्रीति परिहार ने अपने ही पति अनिकेत को हनीमून ले जाने के बहाने धोखा देकर प्रेमी संग भागने की साजिश रची. यह पूरा मामला पहले अपहरण जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में हकीकत कुछ और ही निकली.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रीति अपनी ताई मिथलेश के साथ इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी. वहां से अचानक उसके लापता होने की खबर आई. ताई ने पुलिस को बताया कि कॉलेज गेट के बाहर चार-पांच लड़के आए और जबरदस्ती प्रीति को कार में बैठाकर ले गए. इस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की.

CCTV ने खोली सच्चाई

शहर कोतवाली के टीआई कृपाल सिंह और उनकी टीम ने जब मेडिकल कॉलेज और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले, तो सच्चाई सामने आ गई. वीडियो में प्रीति और उसकी ताई कॉलेज से दोपहर 1:39 बजे निकलते हुए दिखे. इसके बाद प्रीति खुद माधव चौक पहुंची और वहां से वह प्रेमी अमन कश्यप के साथ फरार हो गई.

प्रेमी के साथ पकड़ी गई प्रीति

जांच के दौरान पता चला कि प्रीति और अमन पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे. पुलिस ने दोनों को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ताई मिथलेश और चचेरा भाई दीपक परिहार भी इस योजना में शामिल थे. प्रीति खुद को अगवा दिखाकर अमन के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी.

शादी के बाद भी प्रेमी से संबंध

प्रीति की शादी अप्रैल 2025 में अनिकेत परिहार से बैराड़ में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी. हालांकि शादी के बाद भी उसका संपर्क अमन से बना रहा. अमन, प्रीति के घर के पास टोल प्लाजा पर काम करता था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं.

हनीमून के बहाने हत्या की साजिश

इस मामले में एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब अनिकेत ने बताया कि प्रीति ने उसे हनीमून के लिए राजस्थान के खाटू श्यामजी चलने को कहा था. उसका शक है कि वहां उसे मारने की साजिश थी. लेकिन अनिकेत के मना करने पर प्रीति ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बना दी.

पति का आरोप

अनिकेत का कहना है कि प्रीति की ताई और भाई ने अमन से लाखों रुपये लिए और पत्नी को उसके हवाले कर दिया. उसने बताया कि आखिरी बार दोपहर 2:30 बजे प्रीति का कॉल आया, जिसमें वह बहुत प्यार से बात कर रही थी. लेकिन दो मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया.

अब चार लोग पुलिस हिरासत में

इस फर्जी अपहरण मामले में प्रीति, अमन, ताई मिथलेश और दीपक परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चारों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि इन सबने मिलकर पहले से ही योजना बनाई थी, ताकि प्रीति को प्रेमी के पास पहुंचाया जा सके.

यह भी पढ़ें-चुन-चुनकर निकाले जाएंगे मुसलमानों के अंग! इस देश में बन रहा यह खतरनाक प्लान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।