एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर आलिया के साथ हुए स्पॉट,फैन्स एक्टर के कंधे पर लगी चोट देख हुए परेशान

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। वैसे जब भी आलिया-रणबीर के फैंस उन्हें साथ में देख लेते हैं

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।  वैसे जब भी आलिया-रणबीर के फैंस उन्हें साथ में देख लेते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। मगर इस बार एयरपोर्ट से दोनों की जो भी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है उन्हें देख फैंस थोड़ी चिंता जता रहे हैं। 
 जी हाँ दरअसल एयरपोर्ट पर जब रणबीर अपनी कार से बाहर आए तब उनके हाथ पर ग्रे कलर का स्लिंग बंधा देख उनके फैंस थोड़ा परेशान से हो गए हैं।
रणबीर कपूर के कंधे पर इंजरी देख फैन्स ने की चिंता व्यक्त की…



दरअसल पिछले काफी दिनों से रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। इस साल रणबीर की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस फिल्म में एक्टर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वालें हैं क्योंकि इस तरह की फिल्म रणबीर पहली बार कर रहे हैं। 
अगले साल रणबीर की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जिसके लिए एक्टर जीतोड़ मेहनत करने में लगे हुए है। 
रणबीर कपूर इस फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मनाली के लिए जा चुके हैं। ये स्टार्स अब मनाली में फिल्म की बाकी रह गई शूटिंग पूरी करेंगे। 
जब मनाली के लिए रणबीर कपूर रवाना हो रहे थे तब उनके कंधे पर सपोर्ट के लिए  स्लिंग बांधे देखा गया। जाहिर है कि रणबीर का कंधा जख्मी होने के बाद भी वह मनाली के लिए रवाना हो गए है। इसका मतलब यही हुआ कि रणबीर किसी भी तरह फिल्म की शूटिंग रोकना नहीं चाहते हैं। 
खैर,अब सवाल यह है कि रणबीर सिंह को यह चोट लगी कैसे है? तो हुआ कुछ ऐसा कि एक्टर रविवार की शाम फुटबॉल खेलने के लिए गए हुए थे उस दौरान उनका कंधा जख्मी हो गया है। वैसे एयरपोर्ट पर जाते समय रणबीर-आलिया दोनों ही थोड़े अपसेट दिखाई दिए। 

यदि इन स्टार्स की पर्सनल लाइफ की बात करें तो यह दोनों अक्सर सुर्खियां बटोरते दिखाई देते हैं। बीते दिनों इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था और खबर थी कि रणबीर और आलिया जल्दी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि आलिया की मां ने इन सभी बातों को महज़ अफवाह बताया । 

Desk Team