Vicky Kaushal से भिड़ेंगे Ranbir Kapoor, इस दिन Animal और Sam Bahadur के बीच होगा सीधा मुकाबला

Summary :

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और इसे आगे बढ़ाया गया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ अब पहली दिसंबर को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल पिछले काफी टाइम से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म रणबीर का खूंखार अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। मगर अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर फैंस थोड़े निराश हो जाएंगे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल 11 अगस्त 2023 को थियेटर में रिलीज होने वाली थी। इसी दिन सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दो दिग्गज अभिनेओं से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। वहीं, गदर 2 को लेकर लोगों के बीच अलग ही बज बना हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बन रही ‘एनिमल’ को अब 1 दिसंबर 2023 तक आगे बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एनिमल में देरी का कारण वीएफएक्स डिपार्टमेंट की ओर से इस पर ज्यादा काम की जरूरत है। वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट देने के लिए डायरेक्टर को ज्यादा समय की जरूरत है और इसलिए वो वीएफएक्स पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।
भले ही ‘एनिमल’ की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश होना तो तय माना जा रहा है। अब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ से टकराएगी। विक्की की फिल्म भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों सितारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एनिमल में पहली बार रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘एनिमल’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थियेटर पर रिलीज होगी।

Desk Team