Rani Mukerji News: Rani Mukerji की सीक्रेट वेडिंग, जब शादी हुई बिना कैमरे के सामने, अब एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Summary :

Rani Mukerji News: बॉलीवुड में अक्सर शादियां भव्य और दिखावटी होती हैं, जहां कैमरे और मीडिया का तड़का लगा रहता है। लेकिन 21 अप्रैल 2014 को मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने एक बिल्कुल अलग अंदाज में शादी की, जो आज भी बॉलीवुड की सबसे निजी और गुप्त वेडिंग्स में गिनी जाती है। रानी ने फिल्म निर्माता और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा के साथ बेहद सीमित और निजी समारोह में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल थे। अब इस सीक्रेट वेडिंग और शादी की फोटोज को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। Rani Mukerji News:…

Rani Mukerji News: बॉलीवुड में अक्सर शादियां भव्य और दिखावटी होती हैं, जहां कैमरे और मीडिया का तड़का लगा रहता है। लेकिन 21 अप्रैल 2014 को मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने एक बिल्कुल अलग अंदाज में शादी की, जो आज भी बॉलीवुड की सबसे निजी और गुप्त वेडिंग्स में गिनी जाती है। रानी ने फिल्म निर्माता और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा के साथ बेहद सीमित और निजी समारोह में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल थे। अब इस सीक्रेट वेडिंग और शादी की फोटोज को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।

Rani Mukerji News:

गुपचुप शादी और विदेशी लोकेशन

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

रानी और आदित्य की शादी इटली के एक बेहद प्राइवेट और गुप्त स्थान पर संपन्न हुई। इस शादी में न तो मीडिया की मौजूदगी थी और न ही कोई बड़ी पार्टी। शादी की कोई तस्वीर या वीडियो आज तक सार्वजनिक नहीं हुआ, जिससे यह समारोह और भी रहस्यमयी बन गया। खुद रानी मुखर्जी ने कुछ समय बाद एक बयान में कहा था, “मैं हमेशा से अपनी निजी ज़िंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। यह दिन मेरे और आदित्य के लिए बहुत खास था, जिसे हमने अपने परिवार के बीच ही मनाया।”

रानी मुखर्जी का खुलासा: क्यों कभी सामने नहीं आएंगी उनकी शादी की तस्वीरें?

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रानी मुखर्जी से पूछा गया कि क्या वो कभी अपनी शादी की तस्वीरें Public करेंगी? तो उन्होंने बड़ी ही सादगी से लेकिन फिल्मी मुस्कान के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मुझे नहीं लगता कि कभी वो तस्वीरें दुनिया देख पाएगी और इसकी सबसे बड़ी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद Aditya Chopra हैं। आदित्य चोपड़ा इतने प्राइवेट इंसान हैं कि वो कैमरे से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया तो छोड़िए, उनके नाम की तस्वीर गूगल पर ढूंढना भी मिशन इम्पॉसिबल जैसा है। ऐसे में शादी की फोटोज़ पब्लिक करना, उनके लिए बिलकुल भी मुमकिन नहीं है।”

शादी को खास बनाना जरुरी पब्लिक पोस्ट नहीं

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने ये भी कहा- “मैं हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना चाहती थी। मेरी शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे प्राइवेट मोमेंट था और मैं चाहती हूं कि वो वैसा ही बना रहे” जिस तरह से रानी मुखर्जी ने इंटरव्यू में ये बाते कही हैं उससे साफ़ पता चलता है की फिलहाल यह कपल अपनी शादी की फोटोज शेयर करने के मूड में नहीं हैं। रानी का मानना है कि शादी को खास बनाना पब्लिक पोस्ट्स से नहीं, भावनाओं से होता है। और यही वजह है कि वो अपनी शादी की तस्वीरें दुनिया के सामने नहीं लाना चाहतीं। उनका कहना है कि “मैं और आदित्य चाहते हैं कि हमारा रिश्ता दुनिया की नज़रों से दूर, हमारे दिलों में महफूज़ रहे।

आदित्य चोपड़ा: एक कैमरे से दूर फिल्मकार

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं, जैसे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’। लेकिन वे हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहने वाले व्यक्ति रहे हैं। वे मीडिया इंटरव्यू नहीं देते और सार्वजनिक आयोजनों में बहुत कम दिखाई देते हैं। यही वजह है कि उनकी शादी भी बेहद निजी रखी गई।

ना कोई तस्वीर, ना कोई वीडियो

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

आजकल बॉलीवुड की शादियों में हल्दी, मेहंदी, बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। लेकिन रानी और आदित्य की शादी ने इस ट्रेंड को पूरी तरह से तोड़ दिया। इस शादी की कोई तस्वीर लीक नहीं हुई और न ही किसी ने कोई वीडियो साझा किया। यही वजह है कि यह शादी आज भी फैंस के बीच एक रहस्य बनी हुई है।

शादी के बाद का सफर

Rani Mukerji News
Rani Mukerji News

शादी के बाद रानी मुखर्जी ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाई, लेकिन फिर दमदार वापसी की, खासकर ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों के जरिए। दिसंबर 2015 में इस जोड़ी के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने आदिरा चोपड़ा रखा। रानी ने हमेशा अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है और उसकी निजी ज़िंदगी को सुरक्षित रखा है।

बॉलीवुड में प्राइवेट वेडिंग का नया ट्रेंड

रानी और आदित्य की यह गुप्त और निजी शादी बॉलीवुड में एक नए ट्रेंड की शुरुआत बन गई। इसके बाद कई स्टार्स ने भी अपनी शादियों को निजी रखा, जैसे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर।

करवा चौथ पर अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो ट्रेडिशनल बन आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है। इसे गजरा, मोगरे के फूलों या हेयर एक्सेसरीज के साथ सजाएं। ये हेयरस्टाइल न सिर्फ आपको एक रॉयल फील देगा, बल्कि आपके एथनिक आउटफिट के साथ बखूबी मैच करेगा।

 

Also Read: Kantara Chapter 1 vs Chavva Box Office Collection: ओपनिंग डे पर छायी Kantara Chapter 1, Chavva के रिकॉर्ड को तोड़ा, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।