हाल ही में रानू मंडल की एक तस्वीर इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। रानू मंडल की यह तस्वीर कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि हैवी मेकअप वाली तस्वीर है जोकि एक इवेंट की है जहां पर रानू ने रैंप वॉक किया है। रानू मंडल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

लोग उनके इस तरह के मेकअप का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में अब हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर वो शख्स कौन है जिसकी वजह से रानू मंडल की ऐसी ददूर्शा हुई है।

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर में रानू मंडल को एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में इंवाइट किया था। वहीं की एक लोकल मेकअप आर्टिस्ट ने रानू का मेकअप किया। इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम संध्या बताया जा रहा है।
.jpg)
संध्या नाम की इस मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का ऐसा हाल किया कि मेकअप करने के बाद उनका चेहरा बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा था।
इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि रानू मंडल के साथ मेकअप आर्टिस्ट ने भी रैंप वॉक किया है। रैंप पर चलते हुए दोनों में बहुत आत्म विश्वास देखने को मिला,मगर जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पहुंची तो बस फिर तो रानू मंडल का ट्रोल होना तय था। इतना ही नहीं रानू के साथ-साथ लोग उस मेकअप आर्टिस्ट का मजाक उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने रानू की तस्वीर पर लिखा रानू मंडल के मेकअप आर्टिस्ट को 2020 का ऑस्कर अवॉर्ड मिलता है। वहीं कई लोगों का कहना है कि रानू मंडल की ऐसी हालत फोटोशॉप के द्घारा की गई है। रानू मंडल की इस तस्वीर का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर मशहूर गीत एक प्यार का नगमा है को गाकर रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इस समय एंटरटेनमेंट की दुनिया में रानू मंडल खूब सुखियां बटोर रही हैं। वह मशहूर गायक हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी गा चुकी है।



Download Android App
Download iOS App



