Ranveer Singh की फिल्म ‘Dhurandhar’ के सेट पर मचा हड़कंप, 120 क्रू मेंबर्स हुए बीमार

Summary :

Ranveer Singh: फिल्म Dhurandhar  की शूटिंग इस समय लद्दाख के लेह जिले में चल रही है। 17 अगस्त को पट्थर साहिब इलाके में फिल्म के कुछ ज़रूरी सीन्स फिल्माए जा रहे थे। तभी अचानक पूरी टीम के करीब 120 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसी गंभीर शिकायतें हुईं। हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया। फूड पॉयजनिंग का शक Ranveer Singh: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे खराब खाना यानी फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई…

Ranveer Singh: फिल्म Dhurandhar  की शूटिंग इस समय लद्दाख के लेह जिले में चल रही है। 17 अगस्त को पट्थर साहिब इलाके में फिल्म के कुछ ज़रूरी सीन्स फिल्माए जा रहे थे। तभी अचानक पूरी टीम के करीब 120 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसी गंभीर शिकायतें हुईं। हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया।

Ranveer Singh

फूड पॉयजनिंग का शक

Ranveer Singh: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे खराब खाना यानी फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हुई, प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लेह पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने खाने के सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि असली वजह पता चल सके।

प्रशासन का बयान

Ranveer Singh: लेह प्रशासन ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उनका कहना है कि खाने की क्वालिटी से किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आगे और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह की मौजूदगी

Ranveer Singh: खास बात यह है कि इस घटना के समय रणवीर सिंह भी सेट पर मौजूद थे। हालांकि सूत्रों के अनुसार, Ranveer Singh ने उस खाने को नहीं खाया था जिसकी वजह से लोग बीमार पड़े। इस कारण उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है। फिर भी रणवीर सिंह ने तुरंत अपनी टीम का हालचाल लिया और सभी के स्वस्थ होने की दुआ की।

Ranveer Singh

फिल्म धुरंधर से जुड़ी उम्मीदें

Ranveer Singh: यह फिल्म  Ranveer Singh के करियर की सबसे बड़ी और हाई-बजट फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें शानदार लोकेशन और दमदार स्टंट शामिल होंगे। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने मेकर्स और टीम को बड़ी चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि इसका असर फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ डेट पर पड़ता है या नहीं।

Ranveer Singh: Dhurandhar के सेट पर हुआ यह हादसा पूरे बॉलीवुड के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। इतने बड़े स्केल पर काम करने वाली टीम का एक साथ बीमार पड़ जाना एक गंभीर मामला है। फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Also Read: Apoorva Mukhija पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए धोकाधड़ी के आरोप, ट्रोलर्स ने भी जमकर लगाई क्लास

Tamanna Choudhary