रणवीर सिंह ने शेयर किया कपिल का ‘नटराज शॉट’, फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर भी हो गए दीवाने

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘‘83’’ में उनके प्रसिद्ध ‘नटराज शॉट’ की हूबहू नकल की है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों कबीर सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘83’’ में काम कर रहे है और इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। रणवीर सिंह आये दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते है।  
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘‘83’’ में उनके प्रसिद्ध ‘नटराज शॉट’ की हूबहू नकल की है। 
रणवीर सिंह कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है । अभिनेता ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘‘नटराज शॉट रणवीर एज कपिल।” 

बता दें कपिल देव ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने वन-लेग्ड हुक शॉट एकदम सही तरह से लगाया। कपिल देव ने सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “रणवीर आपको सलाम!” 
क्रिकेट विश्व कप 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ देव के नटराज शॉट को आज भी याद किया जाता है। इस मैच में उन्होंने शानदार 175 रन बनाए थे और उनकी इस पारी की वजह से ही भारतीय टीम सेमी फाइनल में पहुंच सकी। 
बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। दीपिका फिल्म में रणवीर के किरदार कपिल देव पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होने जा रही है।  

Ujjwal Jain