बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शामिल रणवीर सिंह के हाथ अब जैकपॉट लगा है। बीते लंबे वक्त से फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर खबरें आ रही थीं और रणवीर सिंह ने भी कई बार इस ओर हिंट दी थी। अब फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। रणवीर ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के दिग्गज शिल्पकार शंकर के साथ मेरे कोलैब्रेशन का ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है।
अन्नियन एक साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसे लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म में चियान विक्रम के किरदार ने हर किसी का दिल जीता था। फिल्म का हिंदी डब वर्जन अपरिचित के नाम से टीवी पर काफी देखा गया है। बात करें एस शंकर की तो एस शंकर की ये दूसरी हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले शंकर ने अनिल कपूर, अमरीश पुरी और रानी मुखर्जी स्टारर सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘नायक’ बनाई थी। ये फिल्म भी उनकी ही फिल्म मुधालवन का रीमेक थी। नायक आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस फिल्म के साथ ही शंकर 20 साल बाद इतिहास बनाने को तैयार हैं।
फ़िल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। रणवीर ने कहा कि वो हमेशा उनके साथ काम करने का सपना देखते थे। अन्नियन के रीमेक से वो मौक़ा मिल गया। इस फ़िल्म में विक्रम सर ने बेहतरीन काम किया था। उम्मीद ही कर सकता हूं कि इस किरदार को मैं उतनी ही शिद्दत से निभा पाऊं और दर्शकों को वो पसंद आए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म ’83’ रिलीज के लिए तैयार है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज की जानी थी मगर कोरोना वायरस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है।


Download Android App
Download iOS App





