पुष्पा फेम एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना ने भले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो लेकिन उनकी बॉलीवुड
गलियारों में उनके चर्चे कम नहीं है। वह इस वक्त की सबसे बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
फैंस के साथ-साथ पैपराजी के बीच भी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बनी है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के
लिए फैंस काफी बेकरार रहते है।
हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। जहां पैपराजी ने
रश्मिका से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की। जिसे एक्ट्रेस ने मान लिया जिसका वीडियो सोशल
मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। वीडियो पर फैंस तो उनकी तारीफों के पुल बांध
रहे है लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान बता दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रश्मिका का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी
अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट से निकलती दिखाई दे
रही है तभी पैपराजी उन्हें घेर लेती है और उनसे उनकी सुपरहिट फिल्म पुष्पा का आइकॉनिक
स्टेप करने की डिमांड करने लगते है। पेप्स की डिमांड सुनकर पहले तो एक्ट्रेस शरमा
जाती है लेकिन फिर भी वह उन्हें निराश नहीं करती है और बड़े ही खूबसूरत अदांज में
अपने को-एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल को कॉपी कर वहां मौजूद सभी लोगों को खुश कर
देती हैं।
इस वीडियो में रश्मिका ब्लैक कलर के ट्रैक सूट के साथ ब्लैक गॉगल्स लगाई बेहद
प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों की पोनी बना रखी है, साथ ही नो-मेकअप लुक में भी उनका चेहरा बेहद ग्लो कर रहा है। उनका लेटेस्ट
वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रहा है। वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शन
आ रहे हैं।
पुष्पा फेम एक्ट्रेस की वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा,’यार ये कितनी क्यूट है।‘ दूसरे ने लिखा,’ओवर एक्टिंग भी ज्यादा हो
गई।‘ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’इसके अलावा भी कुछ कर लो।‘ इस तरह यूजर्स, क्लिप पर मिली-जुली
प्रतिक्रियाएं देते नजर आए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा में अपना जादू चलाने के
बाद बॉलीवुड में सबको अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। रश्मिका जल्द ही अपनी
बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ
रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं।
इसके अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें दो
बॉलीवुड फिल्में है, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और अमिताभ बच्चन के साथ गुड बॉय में
रश्मिका नजर आने वाली हैं। वहीं साउथ फिल्म थलपति 66 में भी वह लीड रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App












