बॉलीवुड जगत में कई सारे ऐसे सेलेब्स हैं जो अपने घर काम करने वालें लोग यानी नौकरों की शादी-पार्टी में जाकर पार्टी को और ज्यादा खास बनाने में अपनी पूरी भूमिका अदा करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है जहां पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ड्राइवर की शादी में पूरे परिवार के साथ शिरकत की है।

रवीना टंडन अपने ड्राइवर की शादी में शामिल हुई हैं। इस मौके पर खास बात यह हुई रवीना के साथ उनके पति अनिल थडानी,बेटी राशा और उनकी सासु मां उनके साथ पहुंची थी।
.jpg)
इस दौरान रवीना टंडन पिंक कलर का सूट और खुले बालों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी बेटी राशा लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। अब इस शादी समारोह की फोटोज सामने आने के बाद बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
.jpg)
रवीना टंडन अपने से जुड़े लोगों के बहुत करीब हैं फिर चाहे उनका ड्राइवर हो या फिर मेकअप आर्टिस्ट। इतना ही नहीं रवीना अपने दोनों बच्चों को भी लोगों से जुड़े रहने की सलाह देती है और अभिनेत्री ऐसे मौके पर अपने बच्चों को साथ भी लेकर जाती है।

बता दें अभिनेत्री रवीना टंडन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं इनमें दिलवाले,मोहरा,दुल्हे राजा,लाडला,अंदाज अपना अपना और छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्म शामिल हैं।

90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री ने कॉमेडी से लेकर इमोशनल और सीरियल रोल को उन्होंने शानदार तरह से निभाया है। इसी वजह से रवीना टंडन एक दौर में हर एक अभिनेता के साथ फिल्मों में दिखाई दी।
.jpg)
फिलहाल रवीना ने अब फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। लेकिन पिछले दिनों रवीना को स्टार प्लस के सेलेब्स रियलिटी शो नच बलिए 9 में देखा गया था।

खैर,अब रवीना के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फिल्मों और टीवी शो में देखने के लिए। तो अब देखना यह होगा आखिरकार रवीना टंडन स्क्रीन पर कब वापसी करेगी।


Download Android App
Download iOS App



