गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव पर अपने घरों में बॉलीवुड के कई सितारे गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। मुंबई के लालबाग में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति उत्सव की धूम इस साल भी हमेशा की तरह है।

लालबाग में रक्तदान शिविर का गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान आयोजन होता है। इस रक्तदान शिविर में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने हिस्सा लिया। इस पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है।

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति उत्सव में सोमवार 24 अगस्त को फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने रक्तदान दिया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें रेमो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और इस रक्तदान के बारे में बताया। लगातार फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सरहाना कर रहे हैं।
रेमो ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, बप्पा ने हमेशा हम पर अपना आशीर्वाद बरसाया है। लालबागचा राजा गणपति उत्सव के दौरान रक्तदान और प्लाज्मा दान अभियान एक बहुत अच्छी पहल है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि इसमें भाग ले सका। हालांकि किट भी रेमो ने साथ में दान की और उसके अंदर मास्क, हेड कवर, अल्कोहल वाइप्स, दस्ताने, शू कवर और सैनिटाइज हैं।
दरअसल गणेश चतुर्थी का पर्व रेमो डिसूजा ने अपने घर पर भी मनाया। भगवान गणेश की मूर्ती को अपने घर पर रेमो डिसूजा ने स्थापित किया। उसके बाद उन्होंने बप्पा का विसर्जन पूजा के बाद अपने घर पर ही कर दिया। सोशल मीडिया पर इससे जूड़े कुछ वीडियो रेमो डिसूजा ने साझा किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



