रिया और शौविक मार्च 2020 की चैट आई सामने, भाई से एक्ट्रेस ने ड्रग्स मांगते हुए कहा था- वह एक दिन में 4 स्मोक…

Summary :

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल बीते दिनों रिया चक्रवर्ती के कुछ डिलीट किए हुए चैट्स लीक हुए थे

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  दरअसल बीते दिनों रिया चक्रवर्ती के कुछ डिलीट किए हुए चैट्स लीक हुए थे,जिसके बाद उनके ड्रग डीलिंग में शामिल होने की भी खूब खबरें सोशल मीडिया पर छाई रही थी। इसके तुरंत बाद एनसीबी ने इस केस में ड्रग एंगल से जांच करनी शुरू की और एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को सैमुअल मिरांडा और रिया के घर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रिया के भाई शौविक के कुछ और चैट्स सामने आए और इसमें रिया किसी के लिए बड्स मांग रही है। 

रिया ने भाई से मांगा ड्रग्स 

शौविक और रिया की सामने आई ये चैट्स मार्च 2020 की है। इस दौरान रिया ने मैसेज किया है कि वो एक दिन में 4 स्मोक कर लेता है तो इस हिसाब से देख लेना। इस पर शौविक का जवाब आया क्या बड्स भी चाहिए। इसके जबाव में रिया कहती हैं हां बड्स भी। इसके बाद शौविक लिखते हैं,ठीक है हम 5 ग्राम बड्स ले सकते हैं जिससे 20 डूब्स बन जाएंगी। 
वैसे इस केस में एनसीबी ने कुछ गिरफ्तारियां भी करी हैं। वहीं टीम ने जैद विलात्रा नाम के आरोपी ड्रग पेडलर को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था। साथ ही एनसीबी की 7 दिन की कस्टडी में है। इतना ही नहीं खबर यह भी है उसने इसमें कई बड़े नामों को शामिल किया है। इसमें कैजान नाम के शख्स को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर किया था,उसने शौविक को ड्रग सप्लाई करने की बात को स्वीकार कर लिया है। 
जैद का क्या है ड्रग कनेक्शन

जैद विलात्रा और अब्दुल बासित को एनसीबी ने बांद्रा से गिरफ्तार किया था। एक रिर्पोट के अनुसार एनसीबी ने जैद के पास से 9.55 लाख रूपये बरामद किए थे। 
खबर यह भी है कि जैद ने बताया कि मुंबई के बांद्रा जुहू और लोखंडवाला इलाके मेें अयोजित पार्टियों में ड्रग सप्लाई होती है। वहीं शुक्रवार को एनसीबी ने शौविक को समन किया है और रेड के बाद सैमुअल मिरांडा को एनसीबी हेड ऑफिस ले जाया गया है। 

Desk Team