बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार खबरों में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर आई थी की रिया इस साल बड़े पर्दे पर जल्द ही वापसी करने वाली है। डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इस खबर को कंफर्म किया था। साथ ही उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस वक़्त रिया चक्रवर्ती के हालातो का भी ज़िक्र किया था।

बता दे, रूमी रिया के करीबी दोस्तों में से एक हैं। रूमी ने बताया कि वो कुछ समय पहले ही रिया से मिले हैं और उन्होंने रिया को भरोसा दिलाया है कि फिल्म इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी।

इधर, रिया के फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौटने की बात चल रही है लेकिन ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि रिया को अब मुंबई की किसी सोसायटी में रहने के लिए घर तक नहीं मिल रहा हैं। हाल ही में रिया के माता-पिता को मुंबई के खार इलाके में घर के लिए सड़कों पर भटकते हुए देखा गया।

बताया जा रहा है कि जहां रिया अपने परिवार के साथ जिस सोसाइटी में रहती हैं वहां से उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है। दरअसल, सोसाइटी वाले आए दिन मीडिया के जमावड़े से परेशान हैं इसलिए उन्होंने आपत्ति जताई है।


Download Android App
Download iOS App



